17 जून को OTT पर धमाका! रिलीज हो रहीं हैं ये 2 बड़ी फिल्में; वीक डे में भी मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज

OTT Releases 17 June 2026: ओटीटी पर आज यानी 17 जून को एंटरटेनमेंट का धमाका होने वाला है. प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर 2 बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनका ऑडियंस को लंबे समय से इंतजार था. इन फिल्मों को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं और ये फिल्में वीक डे में भी आपको एंटरटेनमेंट का डबल डोज देंगी.

ott releases 17 june
1 / 6

विज्ञापन

आंद्रे इन एन इडियट

आंद्रे इन एन इडियट2 / 6

हॉलीवुड की ये फिल्म क्रिएटिव डायरेक्टर आंद्रे रिक्कार्डी के जीवन पर आधारित है. फिल्म में देखने को मिलेगा कि आंद्रे की लाइफ तब कैसे बदल जाती है, जब उसे पता चलता है कि उन्हें लाइलाज कैंसर है. बीमारी का पता चलने के बाद भी आंद्रे अपनी लाइफ को जीना नहीं भूलते.

विज्ञापन

किस ओटीटी पर देगी दस्तक?

किस ओटीटी पर देगी दस्तक?3 / 6

क्रिएटिव डायरेक्टर आंद्रे रिक्कार्डी की लाइफ पर बनी इस फिल्म को आप आज यानी 17 जून से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म की कहानी में ये भी देखने को मिलता है कि आंद्रे की ये बीमारी उन्हें परिवार के और करीब लेकर आ जाती है. इस फिल्म ने सनडांस फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड भी जीता था.

योर फॉल्ट: लंदन

योर फॉल्ट: लंदन4 / 6

'माई फॉल्ट: लंदन' का सीक्वल भी आज यानी 17 जून को रिलीज ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है. इस फिल्म में भी नोआ और निक की प्रेम कहानी को ही दिखाया गया है. इस सीक्वल में नोआ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करती है.

विज्ञापन

कहां देखें फिल्म?

कहां देखें फिल्म?5 / 6

वहीं जहां नोआ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में जाकर अपनी पढ़ाई पर फोकस करती नजर आएगी तो वहीं दूसरी ओर निक अपनी जिम्मेदारियां संभालता नजर आएगा. इस फिल्म को आप पहले पार्ट की तरह ही प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है.

वीक डे में मिलेगा मनोरंजन का डोज

वीक डे में मिलेगा मनोरंजन का डोज6 / 6

बता दें ये दोनों फिल्में बुधवार को ओटीटी पर दस्तक देने जा रही हैं. अब वीक डे में भी ऑडियंस को इन फिल्मों को देखकर एंटरटेनमेंट का डोज मिलेगा. दोनों ही फिल्मों का फैंस को लंबे समय से इंतजार था, वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों फिल्मों के ट्रेलर को खूब पसंद भी किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन