Live Updates
23:15 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: पहलाज निहलानी के प्रेयर मीट में पहुंची रितेश सिधवानी

बॉलीवुड के मशहुर डायरेक्ट पहलाज निहलानी का निधन 76 वर्ष की उम्र में हुआ है. आज पहलाज निहलानी के घर पर प्रेयर मीट रखी गई थी, जिसमें रितेश सिधवानी शामिल हुईं और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

22:45 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: वरुण धवन की फिल्म 'HJTIHH' के आगे फेल हुई लॉर्ड बॉबी की 'बंदर', जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन और बॉबी देओल की फिल्म 05 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. वरुण की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है, तो वहीं लॉर्ड बॉबी की फिल्म ‘बंदर’ कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन. पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

21:55 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: Ram Charan की फिल्म 'पेद्दी' ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 3 दिनों का समय बीत चुका है. चलिए जानते हैं की ‘पेद्दी’ ने अब तक कितने का कारोबार किया है. पढ़िए पूरी खबर…

21:00 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: टीवी इंडस्ट्री की क्वीन बनीं बिजनेस क्वीन, Ekta Kapoor ने शुरू किया नया वेंचर

मशहूर टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर हमेशा से ही एक बेहतरीन लीडर रही हैं. हालांकि, अब एकता कपूर ‘एकात्रा ज्वेल्स’ (Ekatra Jewels) की को-फाउंडर के रूप में वो लग्जरी ज्वेलरी इंडस्ट्री में अपना कदम रखने जा रही हैं.

---विज्ञापन---

20:38 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: सस्पेंस, क्राइम और डार्क कॉमेडी का खजाना हैं अनुराग कश्यप की ये 5 फिल्में, देखें लिस्ट

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है. इस मूवी को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है. इस मूवी में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, रिद्धि सेन और राज बी ने अहम किरदार निभाया है. लेकिन आज हम आपके लिए अनुराग कश्यप की 5 शानदार फिल्में लेकर आए हैं, जिसमें आपको सस्पेंस, क्राइम और डार्क कॉमेडी का तगड़ा डोज देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इन 5 फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

19:44 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: Netflix पर छाई 34 साल पुराने कत्ल की खौफनाक कहानी

अगर आप वीकेंड पर देखने के लिए ओटीटी पर कोई बढ़िया सीरीज तलाश रहे हैं, तो यह सीरीज आपके लिए काफी बेस्ट होने वाली है. इस सीरीज की कहानी साल 1992 में हुई एक मां की क्रूर हत्या पर आधारित है. यह सीरीज 3 एपिसोड के साथ रिलीज की गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

18:44 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: 'दृश्यम' से 10 गुना ज्यादा उलझी है Netflix की ये क्राइम-थ्रिलर फिल्म

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ पसंद आई है और आप इस तरह की फिल्में ओटीटी पर सर्च कर रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा सोचने की कोई जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसमें आपको ‘दृश्यम’ से तगड़ा सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

17:57 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: दिमाग घुमा देंगी Netflix की ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, आज हम 5 जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिलर वाली फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे देखने के प्लान बना सकते हैं. इन फिल्मों में आपको प्यार, धोखा, मर्डर और दिमाग घुमा देने वाला क्लाइमैक्स देखने को मिलने वाला है. इन फिल्मों की कहानी आपको साचने पर मजबूर कर देंगी. चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

16:56 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: हंसी और रहस्य का परफेक्ट कॉम्बो हैं OTT की ये 7 फिल्में

बॉलीवुड में हर साल कई सारी फिल्में रिलीज होती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करती है. इन फिल्मों को दर्शकों का भी भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता है. आप भी बॉलीवुड की फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए 7 जबरदस्त मूवी लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इन मूवीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

16:04 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: Prime Video पर आते ही छाई 7 एपिसोड की ये दमदार सीरीज, आपने देखी?

अगर आप वीकेंड पर देखने के लिए कोई शानदार फिल्म या सीरीज तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड पर देखने के प्लान बना सकते हैं. यह सीरीज 7 एपिसोड के साथ जारी की गई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

14:55 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: अवनीत कौर का बिकिनी लुक हुआ वायरल

अवनीत इन दिनों बीच पर वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. इसी दौरान एक्ट्रेस ने बिकिनी लुक की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. इन फोटोज को देखकर फैंस अवनीत कौर की अदाओं के दीवाने हो गए. पढ़िए पूरी खबर

14:29 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: नीलम कोठारी ने सीमा सजदेह को कहा 'डरपोक'

नीलम कोठारी ने एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक बार वह अपने बच्चों और दोस्तों के साथ लोनावला वाले घर गई थीं. तभी सीमा सजदेह डरते हुए उनके पास आईं और बोलीं, ‘नीलम, मुझे बहुत डर लग रहा है.’ नीलम ने हंसते हुए कहा कि सीमा बहुत जल्दी डर जाती हैं.

---विज्ञापन---

14:00 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: OTT पर देखें ये 7 लेटेस्ट फिल्में-सीरीज

ओटीटी पर इस हफ्ते नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं. इनमें आपको एक से बढ़कर एक सस्पेंस, एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. इनमें मां बहन, धुरंधर: द रिवेंज, गुल्लक 5, द पिरामिड स्कीम, हॉपर्स, ब्राउन और मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

13:37 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: FIFA वर्ल्डकप 2026 के 'सीर-सीर' गाने में धूम मचाएंगी नोरा फतेही, टीजर हुआ रिलीज

FIFA वर्ल्डकप 2026 के उद्घाटन समारोह में नोरा फतेही अपने अपकमिंग गाने ‘सीर-सीर’ धूम मचाती नजर आएंगी. हाल ही में इस गाने का टीजर रिलीज हुआ है और ये गाना ऑफिशियली 8 जून को रिलीज होने जा रहा है.

---विज्ञापन---

12:56 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: Varanasi की कहानी का हुआ खुलासा! 'राम' बने महेश बाबू तो कौन है 'कुंभकरण'?

एसएस राजामौली के पिता और लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने ‘वाराणसी’ की कहानी के बारे में बात की है. लेखक ने बताया कि इस फिल्म में राम और कुंभकरण के युद्ध का दिखाया जाएगा. अब इससे फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. पढ़िए पूरी खबर

12:31 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई माधुरी दीक्षित की 'मां बहन'

माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा की लेटेस्ट फिल्म ‘मां बहन’ नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है.

---विज्ञापन---

11:52 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: 'जन नायकन' पर अपडेट! CBFC क्लियरेंस के बाद भी CM विजय ने लौटाए डिस्ट्रीब्यूटर्स के पैसे?

थलपति विजय के फैंस जहां एक तरफ ‘जन नायकन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए खुशखबरी सामने आई है. थलपति विजय ने फिल्म से जुड़ा एक अहम फैसला लेते हुए केवीएन प्रोडक्शंस को सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स के पैसे लौटाने का आदेश दिया है. पढ़िए पूरी खबर

10:56 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: जियोहॉटस्टार पर छाई रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म

जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है. इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ क्राइम और थ्रिलर सीन्स की भी भरपूर डोज मिलेगी. सिनेमाघरों में झंडे गाड़ने के बाद अब ये जियोहॉटस्टार पर भी नंबर 1 पर छाई हुई है. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

10:38 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह के पिता ने पूनम ढिल्लों को कहा 'थैंक यू'

‘डॉन 3’ विवाद के बीच CINTAA की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह को सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. वहीं अब रणवीर सिंह के पिता ने पूनम ढिल्लों का धन्यवाद किया है.

10:11 (IST) 06 Jun 2026
Entertainment News LIVE: कभी शो से रिजेक्ट हुईं थी नेहा कक्कड़, आज उसी शो की हैं जज

साल 2005 में नेहा ने सोनी टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में भी पार्टिसिपेट किया, लेकिन वो इस शो में आगे नहीं बढ़ सकीं और शो से रिजेक्ट हो गईं. वहीं आज नेहा कक्कड़ उसी शो की जज की कुर्सी संभाल रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

Entertainment News: तापसी पन्नू एक साल के ब्रेक के बाद सोशल मीडिया पर वापस लौट आई हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा सार्वजनिक नहीं की थी. वहीं उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हर ट्रेंड को फॉलो करना एक थकान भरा काम था इसलिए मैंने ब्रेक लिया था. वहीं अब ब्रैंड्स के प्रेशर की वजह से मुझे एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पड़ेगा.

---विज्ञापन---

'बंदर' का कलेक्शन

बॉबी देओल की 'बंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सिर्फ 50 लाख की ही कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 1,365 रहे. बॉबी देओल की फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 60 लाख ही हुआ. वहीं वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘बंदर’ या ‘है जवानी तो इश्क होना है’… पहले दिन किसने मारी बाजी? देर रात वरुण धवन की फिल्म में आया उछाल

---विज्ञापन---

'है जवानी तो जश्क होना है' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वरुण धवन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. रात 9 बजे तक फिल्म ने 5.36 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन देर रात फिल्म की कमाई में 2.14 करोड़ का उछाल देखने को मिला, जिसके बाद ये कलेक्शन 7.50 करोड़ हो गया. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 9 करोड़ रहा और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 11 करोड़ की ओपनिंग की. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---