OTT New Releases: वीकेंड पर होगा फुल एंटरटेनमेंट! OTT पर आ गई हैं ये 7 लेटेस्ट फिल्में-सीरीज, तुरंत करें बिंज-वॉच

OTT New Releases June 2026: ओटीटी पर इस हफ्ते नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं. इन फिल्मों और सीरीज को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें आपको एक से बढ़कर एक सस्पेंस, एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

ott new releases June 2026
1 / 8

विज्ञापन

मां बहन

मां बहन2 / 8

माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा की डार्क कॉमेडी फिल्म 'मां बहन' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में आपको सस्पेंस के साथ-साथ हंसी की भी डोज मिलेगी. वहीं इस फिल्म में रवि किशन भी लीड रोल में नजर आए हैं.

विज्ञापन

धुरंधर: द रिवेंज

धुरंधर: द रिवेंज3 / 8

रणवीर सिंह की इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' भी जियोहॉटस्टार पर दस्तक दे चुकी है. अगर आप इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं देख पाए तो अब इसे ओटीटी पर घर बैठकर वीकेंड पर अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.

गुल्लक 5

गुल्लक 54 / 8

सोनी लिव की फेमस सीरीज 'गुल्लक' का 5वां सीजन रिलीज हो चुका है. इस सीरीज को भी आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज में जमील खान, हर्ष मायर, गीतांजलि कुलकर्णी और अनंत वी जोशी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

द पिरामिड स्कीम

द पिरामिड स्कीम5 / 8

परमवीर चीमा और रणवीर शौरी स्टारर इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस सीरीज में आपको संघर्षों की कहानी देखने को मिलेगी. वहीं इस सीरीज में शेखर सुमन भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

हॉपर्स

हॉपर्स6 / 8

1 घंटा 44 मिनट की ये फिल्म भी ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है.

विज्ञापन

ब्राउन

ब्राउन7 / 8

करिश्मा कपूर की साइको क्राइम थ्रिलर सीरीज भी जी5 पर रिलीज हो चुकी है. इस सीरीज में करिश्मा कपूर पुलिस की वर्दी पहनकर एक साइको किलर को ढूंढती नजर आ रही हैं. फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक सस्पेंस सीन मिलेगा.

मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी

मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी8 / 8

जिम सर्भ और नसीरुद्दीन शाह स्टारर ये सीरीज भी ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. इस सीरीज को आप अमेजन एमएक्स प्लेयर पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वीकेंड पर घर में बैठकर देखने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन