TV TRP Report Week 21: 'अनुपमा'-'तुलसी' का हाल बेहाल! नंबर 1 पर 'वसुधा' का जलवा बरकरार, टॉप 10 कौन-कौन?

TV TRP Report Week 21: टीवी के शोज ऑडियंस के दिलों पर कब्जा किए हुए हैं. हर हफ्ते शोज की टीआरपी लिस्ट सामने आती है. वहीं 21वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट भी सामने आ गई. लिस्ट में 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' नीचे आ गए हैं. चलिए जानते हैं टॉप 10 लिस्ट में किस-किसका नाम है?

tv trp report (6)
1 / 11

विज्ञापन

वसुधा

वसुधा2 / 11

जी टीवी का शो 'वसुधा' टीवी की टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर छाया हुआ है. इस शो में गांव की एक साधारण चुलबुली लड़की की कहानी को दिखाया गया है. वहीं इस हफ्ते इस शो की रेटिंग 1.9 है.

विज्ञापन

तुम से तुम तक

तुम से तुम तक3 / 11

'तुम से तुम तक' 21वें हफ्ते में दूसरे नंबर पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. इस सीरियल को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और ये ही वजह है कि इसकी टीआरपी ऊपर आ गई है. इसकी रेटिंग इस हफ्ते 1.8 है.

गंगा माई की बेटियां

गंगा माई की बेटियां4 / 11

जी टीवी का फेमस सीरीज 'गंगा माई की बेटियां' इस टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो ने भी ऑडियंस को काफी पसंद किया गया है. इस सीरियल की इस हफ्ते की रेटिंग 1.8 है.

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 25 / 11

स्मृति ईरानी का फेमस शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' पहले नंबर से नीचे खिसकता जा रहा है. इस हफ्ते ये शो चौथे नंबर पर अपना कब्जा किए हुए है. वहीं इसकी रेटिंग 1.6 है.

अनुपमा

अनुपमा6 / 11

स्टार प्लस का फेमस शो 'अनुपमा' की भी टीआरपी रेटिंग नीचे गिर गई है. रुपाली गांगुली का ये मशहूर सीरीयल 5वें नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है. इस हफ्ते इस सीरियल की टीआरपी रेटिंग 1.5 है.

विज्ञापन

नागिन 7

नागिन 77 / 11

प्रियंका चाहर चौधरी का 'नागिन 7' टीआरपी लिस्ट में शामिल है. इस हफ्ते ये शो छठे नंबर पर छाया हुआ है. वहीं इस शो को सोशल मीडिया पर भी ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. इसकी रेटिंग 1.5 है.

लाफ्टर शेफ्स 3

लाफ्टर शेफ्स 38 / 11

'लाफ्टर शेफ्स 3' का नाम भी इस लिस्ट में आ गया है. 21वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इस शो की जगह 7वें नंबर पर है. वहीं कई हफ्तों से ये इस लिस्ट से गायब था. इस हफ्ते इस शो की रेटिंग 1.4 है.

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा9 / 11

सब टीवी का फेमस सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस हफ्ते 8वें नंबर पर छाया हुआ है. ये शो कई सालों से ऑडियंस को हंसाते हुए आ रहा है. वहीं इस हफ्ते इस शो की रेटिंग 1.4 है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है10 / 11

स्टार प्लस के इस शो की भी इस हफ्ते रेटिंग नीचे गिर गई है. ये शो 21वें हफ्ते में 9वें नंबर पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. वहीं फिल्म की रेटिंग की बात करें तो इस हफ्ते इस शो को सिर्फ 1.3 रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं11 / 11

एकता कपूर के इस शो की भी रेटिंग इस हफ्ते डाउन हो गई है. स्टार प्लस का ये शो इस हफ्ते 10वें नंबर पर है. वहीं इस शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस शो की रेटिंग इस हफ्ते 1.3 है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन