Varanasi की कहानी का हुआ खुलासा! 'राम' बने महेश बाबू तो कौन है 'कुंभकरण'? राजामौली के पिता ने दिया हिंट

SS Rajamouli Varanasi: एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही महेश बाबू की 'वाराणसी' रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. वहीं अब फिल्म की कहानी से भी पर्दा उठ गया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. एसएस राजामौली के पिता और लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म की कहानी के बारे में बात की है. चलिए जानते हैं विजयेंद्र प्रसाद ने क्या कुछ कहा?

varanasi movie (5)
1 / 6

विज्ञापन

राजामौली के पिता ने किया खुलासा

राजामौली के पिता ने किया खुलासा2 / 6

फेमस लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने हाल ही में एक इवेंट में 'वाराणसी' को लेकर बात की. लेखक ने बताया कि इस फिल्म में राम और कुंभकरण के युद्ध का दिखाया जाएगा. अब इससे फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.

विज्ञापन

राम-कुंभकरण के बीच होगा युद्ध

राम-कुंभकरण के बीच होगा युद्ध3 / 6

विजयेंद्र प्रसाद ने आगे कहा कि आपने टीजर में राम, कुंभकरण और हनुमान की झलक देखी ही होगी. फिल्म की कहानी पौराणिक है. इस फिल्म में मंत्रमुग्ध कर देने वाले सीन्स हैं. इन सीन्स को देखकर ऑडियंस को फिल्म से प्यार हो जाएगा.

महेश बाबू बने राम

महेश बाबू बने राम4 / 6

वहीं पिछले साल एक इवेंट में एसएस राजामौली ने कहा था कि महेश बाबू को जब पहली बार फोटोशूट के लिए भगवान राम के किरदार में देखा था तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे. अब इससे ये तो तय है कि महेश बाबू इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

कौन होगा कुंभकरण?

कौन होगा कुंभकरण?5 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुंभकरण का किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन निभाते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं फिल्म की शूटिंग 50 प्रतिशत पूरी हो गई है और अभी भी फिल्म की शूटिंग जारी है. मेकर्स फिल्म के बड़े एक्शन सीन्स पर काम कर रहे हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 6

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ-साथ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक कर रही हैं. वहीं ये फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन