Netflix पर लौटा 3 साल पुरानी डरावनी फिल्म का खौफ, टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में किया कब्जा

आपको डरावनी फिल्में देखने का शौक है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी डरावनी फिल्म लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपको इसकी कहानी हफ्तों तक याद रहने वाली है. इस हॉरर फिल्म को देखने के बाद आप बिना चीखे नहीं रह पाएंगे. आइए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

The Nun 2 movie
1 / 5
The Nun 2 movie

आपको डरावनी फिल्में देखने का शौक है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी डरावनी फिल्म लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपको इसकी कहानी हफ्तों तक याद रहने वाली है. इस हॉरर फिल्म को देखने के बाद आप बिना चीखे नहीं रह पाएंगे. आइए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

विज्ञापन

द नन 2 फिल्म

द नन 2 फिल्म2 / 5

सिनेमाघरों में इन दिनों अमेरिकन हॉरर फिल्म ऑब्सेशन (Obsession) छाई हुई है. यह फिल्म दुनियाभर में जमकर कमाई कर रही है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे ही ओटीटी पर देख सकते हैं. यह फिल्म ऑब्सेशन (Obsession) से ज्यादा डरावनी है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल 'द नन 2' (The Nun II) है.

विज्ञापन

द नन 2 फिल्म कहां देखें

द नन 2 फिल्म कहां देखें3 / 5

'द नन 2' (The Nun II) फिल्म साल 2023 में रिलीज की गई थी. इस हॉरर फिल्म ने तीन साल पहले बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था. फिल्म ने दुनिया भर में 2500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी की गई है, जो टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में छा गई है.

द नन 2 फिल्म ओटीटी रिलीज

द नन 2 फिल्म ओटीटी रिलीज4 / 5

आपको बता दें कि यह हॉरर फिल्म साल 2018 में आई फिल्म 'द नन' का सीक्वल है. यह एक अमेरिकी गॉथिक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है. इस मूवी को माइकल चावेज ने डायरेक्ट किया है. 'द नन 2' (The Nun II) की कहानी पहली फिल्म के 4 साल के बाद शुरू होती है, जो दर्शकों को चीखने पर मजबूर कर देती है.

विज्ञापन

द नन 2 फिल्म नेटफ्लिक्स

द नन 2 फिल्म नेटफ्लिक्स5 / 5

अगर आप हॉरर मूवी देखना पसंद करते हैं, तो 'द नन 2' आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इस मूवी के हर सीन में सस्पेंस और डर देखने को मिलता है, जो आपको अंदर से हिला कर रख देता है. 'द नन 2' फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में ट्रेंड कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन