HJTIHH vs Bandar Box Office Collection: वरुण धवन की फिल्म के आगे फेल हुई लॉर्ड बॉबी की 'बंदर', जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन और बॉबी देओल की फिल्म 05 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. वरुण की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है, तो वहीं लॉर्ड बॉबी की फिल्म ‘बंदर’ कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai vs Bandar

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai vs Bandar किसने किया ज्यादा कलेक्शन

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये छापे हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया है. 5 साल के लंबे इंतजार के बाद डेविड धवन और वरुण धवन की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापस लौटी है. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. हालांकि, सुपरस्टार बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. इस मूवी का डायरेक्शन अनुराग कश्यप ने किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने दूसरे दिन कितने का किया कलेक्शन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने अहम किरदार निभाया है, तो वहीं मनीष पॉल, चंकी पांडे, मौनी रॉय और जिमी शेरगिल ने सहायक रोल प्ले किया है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है, जो लोगों को अपना दीवाना बना रही है. इस मूवी में कई सारे गानों का रिमेक किया गया है. दरअसल, जब फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था तभी से फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म का रिलीज हुए आज यानी 06 जून को दो दिनों का समय हो चुका है. फिल्म ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 6.25 करोड़ रुपये छापे हैं. मूवी ने दो दिनों में 13.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

विज्ञापन

‘बंदर’ ने दूसरे दिन कितने नोट छापे

वहीं बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ की बात करें, तो यह फिल्म 05 जून को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले महज 50 लाख रुपये कमाए थे. फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी. शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, नागेश भोसले और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी का डायरेक्श अनुराग कश्यप ने किया है. फिल्म ‘बंदर’ को रिलीज हुए आज यानी 06 जून को दो दिन हो चुके हैं. मूवी ने दूसरे दिन 77 लाख रुपये छापे है. इस फिल्म ने दो दिनों में 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ