JioHotstar पर रिलीज होते ही नंबर 1 बनी 3 घंटे 52 मिनट की एक्शन-थ्रिलर, 8.3 है IMDb रेटिंग

Jiohotstar Trending Movie: जियोहॉटस्टार पर हाल ही में एक फिल्म रिलीज हुई है जिसने आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर जगह बना ली है. सिनेमाघरों में छाने के बाद अब ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर भी छाई हुई है और फैंस को खूब पसंद भी आ रही है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

dhurandhar the revenge trending on jiohotstar
1 / 7

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 7

जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' है. इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ क्राइम और थ्रिलर सीन्स की भी भरपूर डोज मिलेगी. सिनेमाघरों में झंडे गाड़ने के बाद अब ये जियोहॉटस्टार पर भी नंबर 1 पर छाई हुई है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 7

रणवीर सिंह की इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी हमजा नाम के एक खुफिया हिंदुस्तानी स्पाई के इर्द-गिर्द घूमती है जो पाकिस्तान में रहकर आतंकियों का खात्मा करता है. साथ ही आतंकियों के खतरनाक मंसूबों को हिंदुस्तान की एजेंसियों तक पहुंचाता है.

फिल्म में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स

फिल्म में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स4 / 7

फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक खौफनाक सीन देखने को मिलेगा, जो आपके दिमाग के तोते उड़ा देगा. वहीं आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का पहला पार्ट 'धुरंधर' भी जियोहॉटस्टार पर ही छाया हुआ है.

विज्ञापन

सिनेमाघरों में कब रिलीज हुई थी फिल्म?

सिनेमाघरों में कब रिलीज हुई थी फिल्म?5 / 7

रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' को मेकर्स ने सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज किया था. इसके बाद ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी खूब पसंद किया.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन6 / 7

'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर 1,813.11 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने के बाद अब ओटीटी पर भी आकर धाक जमा ली है. इस फिल्म को ओटीटी पर 4 जून को रिलीज किया गया और आते ही ये ओटीटी पर भी सबकी फेवरेट बन गई.

विज्ञापन

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग और स्टारकास्ट

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग और स्टारकास्ट7 / 7

इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है. वहीं फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म एक परफेक्ट चॉइस है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन