Taapsee Pannu Instagram Comeback Reason: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने लगभग एक साल के सोशल मीडिया के बाद वापसी की है. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलकर स्वीकार किया कि उन पर दोबारा एक्टिव होने के लिए बिजनेस और ब्रांड्स का भारी दवाब था, जिसकी वजह से उन्हें वापिस सोशल मीडिया पर आना पड़ा.
ब्रांड्स और कॉरपोरेट का भारी प्रेशर
तापसी ने बताया कि ‘उन्हें इंडस्ट्री के लोगों और ब्रांड्स द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि कंपनियां केवल उन्हीं कलाकारों को प्राथमिकता देती हैं जो सोशल मीडिया पर अत्यधिक सक्रिय और विजिबल (दृश्यमान) रहते हैं.’
वे आगे कहती हैं कि ‘आज के दौर में किसी कलाकार की वैल्यू उसके अभिनय से ज्यादा उसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स और डिजिटल उपस्थिति से आंकी जा रही है. इसी कमर्शियल रियलिटी (व्यावसायिक वास्तविकता) के कारण उन्हें न चाहते हुए भी वापस आना पड़ा.’
क्या था सोशल मीडिया छोड़ने का कारण?
तापसी ने पिछले साल सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया था. उन्होंने इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा भी नहीं की थी. उन्होंने बस पोस्ट करना कम कर दिया और अपनी जिंदगी सुकून से जीने लगीं. उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि सोशल मीडिया के नकारात्मक माहौल और हर बात पर मिलने वाले रिएक्शन्स ने उन्हें परेशान कर दिया था, जिसके बादज उन्होंने अपनी मेंटल पीस को प्राथमिकता देना ज्यादा उचित समझा.
वापसी के बाद तापसी की उलझन
इंस्टाग्राम पर वापसी के बाद तापसी उलझन में हैं. उन्होंने अपने फैंस से पूछा कि “आखिर मैं अब क्या पोस्ट करूं?”. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह बाकी इन्फ्लुएंसर्स की तरह अपनी दिनचर्या (Vlog), ट्रैवल या जिम वीडियो पूरी परफेक्शन के साथ एडिट करके पोस्ट नहीं कर सकतीं, क्योंकि जब वह वर्कआउट करती हैं तो कैमरे के बारे में नहीं सोचतीं. इसीलिए पोस्टिंग के लिए उन्होंने फैंस के आइडियाज मांगे हैं.