धरना दुर्गा से प्राजक्ता कोली तक, इन 7 इंफ्लुएंसर्स ने फिल्मों में मचाया गदर! देखें लिस्ट में कौन-कौन?

Influencers in Bollywood: सोशल मीडिया के कई इंफ्लुएंसर्स ऐसे हैं जो फिल्मों में भी कदम रख चुके हैं. सोशल मीडिया के साथ-साथ ये सितारे फिल्मों में भी तहलका मचा रहे हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'मां बहन' में इंफ्लुएंसर धरना दुर्गा मुख्य भूमिका में नजर आई हैं. चलिए जानते हैं और कौन-कौन से इंफ्लुएंसर्स हैं जो फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

social media influencers in movies
1 / 8

विज्ञापन

धरना दुर्गा

धरना दुर्गा2 / 8

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धरना दुर्गा की डेब्यू फिल्म 'मां बहन' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इसमें धरना के साथ-साथ माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में नजर आ रही हैं. वहीं इस फिल्म में धरना की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

आयशा अहमद

आयशा अहमद3 / 8

आयशा अहमद का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. आयशा 'माइनस वन' और '3 स्टोरीज' में नजर आ चुकी हैं. वहीं आयशा की एक्टिंग को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया. सोशल मीडिया पर भी आयशा काफी फेमस हैं.

कुशा कपिला

कुशा कपिला4 / 8

सोशल मीडिया की टॉप इंफ्लुएंसर कुशा कपिला भी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. 'सुखी', 'लाइफ हिल जाएगी', 'मामला लीगल है 2' और 'मसाबा-मसाबा' जैसी फिल्मों और सीरीज में कुशा कपिला नजर आ चुकी हैं और ऑडियंस को एंटरटेन भी कर चुकी हैं.

विज्ञापन

विराज घेलानी

विराज घेलानी5 / 8

विराज घेलानी का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. इस इंफ्लुएंसर ने फिल्मों में अपना डेब्यू विक्की कौशल की फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' से किया था. वहीं इस फिल्म में विराज की एक्टिंग को ऑडियंस ने पसंद भी किया था.

डॉली सिंह

डॉली सिंह6 / 8

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर डॉली सिंह भी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. डॉली 'थैंक यू फॉर कमिंग' और 'भाग बेनी भाग' जैसी फिल्मों और सीरीज में दिखाई दे चुकी हैं. इनमें डॉली की एक्टिंग को फैंस ने पसंद किया था और उनके काम की तारीफ भी की थी.

विज्ञापन

अपूर्वा मखीजा

अपूर्वा मखीजा7 / 8

रिबेल किड यानी अपूर्वा मखीजा भी फिल्म में दिखाई दे चुकी हैं. साल 2025 में रिलीज हुई 'नादानियां' में अपूर्वा ने एक छोटा सा किरदार निभाया था. इस फिल्म में खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान लीड रोल में दिखाई दिए थे.

प्राजक्ता कोली

प्राजक्ता कोली8 / 8

प्राजक्ता कोली एक ऐसी इंफ्लुएंसर हैं जो फिल्मी दुनिया में भी अपनी जगह बना चुकी हैं. प्राजक्ता 'जुग जुग जियो', 'नीयत', 'मिसमैच्ड' और 'सिंगल पापा' जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुकी हैं. वहीं अब प्राजक्ता का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस में गिना जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन