Peddi Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी Ram Charan की फिल्म 'पेद्दी' ने मचाया कोहराम, कलेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. यह फिल्म 04 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर ने अहम किरदार निभाया है.

Peddi

Peddi ने दूसरे दिन कितने का किया कलेक्शन?

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर गदर मचा रही है. यह मूवी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब साबित हो रही है. मूवी 04 जून को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. यह एक स्पोर्ट ड्रामा मूवी है, जिसे लोगों काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. फिल्म ‘पेद्दी’ को चार भाषाओं में रिलीज किया गया है. राम चरण की फिल्म को रिलीज करने से पहले इसका पेड प्रीव्यू रखा गया था, जिसमें फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. चलिए जानते हैं कि मूवी ने अब तक कितने का कारोबार किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘पेद्दी’ ने पहले दिन कितने का किया था कारोबार

सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज हुए आज दो दिनों का समय हो गया है. फिल्म ‘पेद्दी’ को 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इतना ही नहीं मूवी को रिलीज करने से पहले इस का पेड प्रीव्यू रखा गया था, जिसमें फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये छापे थे. फिल्म ‘पेद्दी’ में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री काफी बढ़िया लग रही है. इस मूवी का डायरेक्शन बुची बाबू सना ने किया है. उन्होंने कई सारी फिल्मों को डायरेक्ट किया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

‘पेद्दी’ ने दूसरे दिन कितने का किया कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 18.97 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. हालांकि, फिल्म की कमाई में देर रात इजाफा हो सकता है. पेद्दी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं मूवी ने पेड प्रीव्यू में 18.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 88.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस मूवी में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा अलावा दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और शिवा राजकुमार जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ