कभी शो से हुईं रिजेक्ट, आज उसी मंच पर जज की कुर्सी संभाल रही है ये सिंगर; पहचाना कौन?

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने कड़ी मेहनत से वो मुकाम हासिल किया है जिसके वो हकदार थे. एक्टर हो या फिर सिंगर, हर किसी को अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल के दौर से गुजरना ही पड़ता है. आज हम एक टॉप फीमेल सिंगर की बात करने जा रहे हैं, जो कभी टीवी के फेमस रियलिटी शो से रिजेक्ट हो गई थीं और आज उसी शो की जज हैं.

neha kakkar birthday
1 / 8

विज्ञापन

अपनी मेहनत से बनाई पहचान

अपनी मेहनत से बनाई पहचान2 / 8

बॉलीवुड की इस फेमस सिंगर का नाम नेहा कक्कड़ है. नेहा ने बॉलीवुड के म्यूजिक वर्ल्ड में अपनी पहचान अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बनाई है. आज नेहा का नाम फिल्म इंडस्ट्री की टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शुमार है.

विज्ञापन

बचपन में जागरतों में गाए भजन

बचपन में जागरतों में गाए भजन3 / 8

नेहा कक्कड़ का जन्म उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था और उन्होंने बचपन में आर्थिक संकट को महसूस किया है. दरअसल एक समय था जब सिंगर अपने परिवार के साथ एक छोटे से किराए के घर में रहती थीं. वहीं पेट पालने के लिए सिंगर अपने भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़ के साथ मिलकर जागरण में भजन गाती थीं.

भाई-बहन भी हैं कमाल के सिंगर्स

भाई-बहन भी हैं कमाल के सिंगर्स4 / 8

नेहा, टोनी और सोनू कक्कड़ बचपन से ही कमाल के सिंगर्स थे. बेहतर अवसर की तलाश में नेहा का परिवार दिल्ली आ गया. वहीं अपने सपनों को पूरा करने के लिए नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मुंबई आ गईं. लेकिन यहां उन्हें निराशा का ही सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

रियलिटी शो से हुईं बाहर

रियलिटी शो से हुईं बाहर5 / 8

साल 2005 में नेहा ने सोनी टीवी के फेमस रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में भी पार्टिसिपेट किया, लेकिन वो इस शो में आगे नहीं बढ़ सकीं और शो से रिजेक्ट हो गईं. लेकिन नेहा ने कभी हार नहीं मानी और उन्होंने बॉलीवुड में छोटे-मोटे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया.

इस गाने से मिली पहचान

इस गाने से मिली पहचान6 / 8

साल 2008 में नेहा ने अपना पहला एल्बम 'नेहा द रॉकस्टार'  रिलीज किया. लेकिन 'कॉकटेल' फिल्म के सेकंड हैंड जवानी ने उनका करियर पूरी तरह से बदल दिया. इस गाने ने नेहा को देशभर में पहचान दिलाई और फिर क्या था इसके बाद नेहा एक के बाद एक सुपरहिट गाने बॉलीवुड में देती रहीं.

विज्ञापन

इन गानों से किया बॉलीवुड में राज

इन गानों से किया बॉलीवुड में राज7 / 8

नेहा कक्कड़ बॉलीवुड में 'लंदन ठुमकदा', 'सनी सनी', 'काला चश्मा', 'दिलबर', 'मनाली ट्रेंस' और 'आंख मारे' जैसे गाने गाकर बॉलीवुड की सिंगिंग क्वीन बन चुकी हैं. वहीं उनके हर गानों को ऑडियंस ने खूब प्यार भी दिया और ये पार्टियों की शान भी हैं.

जिस शो ने ठुकराया, उसी की बनीं जज

जिस शो ने ठुकराया, उसी की बनीं जज8 / 8

नेहा को जिस रियलिटी शो ने बाहर का रास्ता दिखाया था आज नेहा उसी शो की जज की कुर्सी संभाल रही हैं. नेहा ने साबित कर दिखाया कि अपनी मेहनत के दम पर आप अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं. आज नेहा एक गाने के 15-20 लाख चार्ज करती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन