वो 5 बड़े सितारे, जिन्होंने ठुकरा दिया था 'लगान' का ऑफर; रिलीज के बाद ऑस्कर तक पहुंची फिल्म

Lagaan Movie Rejected By Bollywood Stars: आमिर खान की 'लगान' फिल्म 25 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ऑडियंस इस फिल्म को 12, 13 और 14 जून को दोबारा से सिनेमाघरों में देख सकेंगे. वहीं इस फिल्म में आमिर खान ने हर किसी का दिल जीत लिया था. हालांकि आमिर खान से पहले 5 बॉलीवुड सितारों ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था.

lagaan movie
1 / 7

विज्ञापन

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन2 / 7

ऋतिक रोशन को भी पहले इस फिल्म का ऑफिर मिला था. एक्टर ने साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' फिल्म से डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्हें इस फिल्म का ऑफर भी दिया गया था. लेकिन ऋतिक रोशन ने फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था.

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन3 / 7

अभिषेक बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. अमिताभ बच्चन के लाडले बेटे अभिषेक को भी इस फिल्म का ऑफिर दिया गया था. हालांकि उन्होंने भी इस फिल्म को करने से मना कर दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक ने कहा था कि वो इस फिल्म के लिए सही चॉइस नहीं हैं.

शाहरुख खान

शाहरुख खान4 / 7

बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान को आशुतोष गोवारिकर 'भुवन' बनाना चाहते थे. लेकिन शाहरुख खान ने भी इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. जिसके बाद इस फिल्म को आमिर खान ने किया और ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

विज्ञापन

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी5 / 7

रानी मुखर्जी को इस फिल्म में 'गौरी' का किरदार ऑफर हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी इस दौरान अपनी दूसरी फिल्मों की शूटिंग में बिजी थी और ये ही वजह थी कि वो इस फिल्म का ऑफर अपना नहीं सकी और उन्होंने फिल्म को करने से मना कर दिया.

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा6 / 7

रानी मुखर्जी के साथ-साथ प्रीति जिंटा को भी 'गौरी' का किरदार ऑफर किया गया था. लेकिन वो भी इस दौरान बिजी थीं और शूटिंग के लिए 4 महीने का समय नहीं दे सकती थीं. इसी तरह प्रीति जिंटा भी रानी मुखर्जी के साथ-साथ फिल्म का हिस्सा बनते-बनते रह गईं.

विज्ञापन

ऑस्कर में हुई थी नॉमिनेट

ऑस्कर में हुई थी नॉमिनेट7 / 7

बता दें आमिर खान की ये फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी और ये बॉलीवुड की नंबर 1 फिल्म बन गई थी. इस फिल्म को 74वें अकादमी ऑस्कर में नॉमिनेट भी किया गया था. जिसके बाद इस फिल्म ने भारत के साथ-साथ दुनिया में भी फेमस हो गई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन