Netflix Trending Movie: अगर आप कॉमेडी थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म को अपनी वॉचलिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म में हंसते-हंसते आपको सस्पेंस का भरपूर डोज मिलेगा. वहीं नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही इस फिल्म में तहलका मचा दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म का नाम क्या है?
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

2 / 7
नेटफ्लिक्स की इस नई-नवेली फिल्म का नाम 'मां बहन' है. फिल्म रिलीज होते ही ट्रेंडिंग बन चुकी है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को ऑडियंस पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रही है. 2 घंटे 7 मिनट की फिल्म की कहानी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है.
फिल्म की कहानी

3 / 7
माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमर और धरना दुर्गा की इस कॉमेडी थ्रिलर की कहानी तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. जया और सुषमा, रेखा की बेटियां होती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ में ही ये तीनों परेशानियों में उलझी हुई होती हैं.
कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

4 / 7
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब रेखा देर रात रोते हुए अपनी बेटियों को फोन करती है और रोते हुए उन्हें घर आने के लिए बोलती है. रेखा बताती है कि उनके घर में उनके पड़ोसी गुप्ता जी की मौत हो गई है. हड़बड़ाते हुए तीनों इस केस में उलझ जाती हैं.
कहानी में छुपे गहरे राज

5 / 7
वहीं कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे पता चलता है कि पड़ोसी गुप्ता की मौत नहीं हुई होती, वो सिर्फ बेहोश होता है. वहीं अब गुप्ता को वापस उसके घर कैसे छोड़ा जाए इसी कशमकश में पूरी कहानी है.
फिल्म का क्लाइमैक्स

6 / 7
फिल्म का क्लाइमैक्स ही फिल्म की जान है. आखिर में सभी चेहरों से नकाब हटते हैं और इन तीनों की कमजोरियां भी सामने आ जाती हैं. इसी दौरान फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे.
फिल्म की स्टारकास्ट

7 / 7
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा के साथ-साथ रवि किशन भी लीड रोल में हैं. वीकेंड पर अपनी फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.