Amitabh Bachchan X Tweet Controversy: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X और ब्लॉग) पर एक बेहद रहस्यमयी (Cryptic) पोस्ट साझा की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए मीडिया और सोशल मीडिया पर बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वालों पर तीखा तंज कसा है.
अमिताभ बच्चन ने क्या किया पोस्ट?
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर हिंदी और अंग्रेजी के मिले जुले शब्दों में लिखा है कि “हम कुछ कहते हैं और उसे कुछ और ही बना दिया जाता है. अगर हम उसे सुधारने के लिए कुछ कहें, तो उसे भी बुरी तरह बिगाड़ दिया जाता है…Completely Twisted!” इसी के साथ उन्होंने अपने ब्लॉग पर इंटरनेट ट्रोलिंग और अफवाहों पर भी तीखा तंज कसा है.
इंटरनेट पर क्यों मचा तहलका?
अमिताभ के अफवाहों को लेकर तीखे तंज से पूरी इंटरनेट हिल गया. दरअसल, पिछले दिनों मीडिया और इंटरनेट पर ऐसी खबरें उड़ी थीं कि अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए हैं. हालांकि, बाद में उनके करीबियों ने साफ किया कि वह केवल अपने रूटीन मंथली चेकअप के लिए गए थे और उसी दिन घर लौट आए थे. माना जा रहा है कि अमिताभ ने इन गलत खबरों और अफवाहों से नाराज होकर ही यह ‘रायता’ फैलने वाली बात लिखी है.
गॉसिप से बिग बी हुए नाराज
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार से जुड़ी कई अफवाहें सामने आ रही थी. माना जा रहा है यह पोस्ट उन्हीं अफवाहों और गॉसिप को लेकर तंज है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की लगातार उड़ रही झूठी अफवाहों से भी जोड़कर देख रहे हैं. फैन्स का कहना है कि जब भी बच्चन परिवार अपनी चुप्पी तोड़ता है, तो लोग उसकी अलग व्याख्या निकाल लेते हैं.