साउथ सिनेमा की ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में देख दहल जाएगा दिल, हर सीन में दिखेगा नया ट्विस्ट
Best South Indian Suspense Thriller Movies:अगर आप साउथ सिनेमा के फैन हैं, तो ये 5 बेहतरीन फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए. इनकी कहानियां और जबरदस्त सस्पेंस आपके होश उड़ा सकते हैं. आइए देखते हैं उनकी लिस्ट.

Best South Indian Suspense Thriller Movies:अगर आप साउथ सिनेमा के फैन हैं, तो ये 5 बेहतरीन फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए. इनकी कहानियां और जबरदस्त सस्पेंस आपके होश उड़ा सकते हैं. आइए देखते हैं उनकी लिस्ट.
साउथ सिनेमा की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में
2 / 7अगर आप साउथ सिनेमा के फैन हैं तो यह 5 फिल्में आपका फुल मनोरंजन कर सकती हैं. इन्हें अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करके आप फुल थ्रिलर का मजा ले सकते हैं. इनकी कहानियां आपको अंत तक बांधे रखेंगी.
रत्सान
3 / 7यह तमिला फिल्म एक ऐसे साइको किलर की तलाश पर आधारित है जो स्कूली बच्चियों को अपना निशाना बनाता है. एक युवा पुलिस अधिकारी (विष्णु विशाल) इस केस को सुलझाने की कोशिश करता है. इसे आप डिज़नी+ हॉटस्टार पर हिंदी भाषा में देख सकते हैं.
दृश्यम 2
4 / 7मलयालम में जॉर्जकुट्टी (मोहनलाल) की इस फिल्म का बड़ा क्रेज है. हाल ही में इसका तीसरा पार्ट भी रिलीज हुआ. इसकी कहानी में उसका परिवार 6 साल पुराने मर्डर केस से उबरने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पुलिस एक बार फिर नए सबूतों के साथ मामले को री-ओपन करती है. इसे आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
यू टर्न
5 / 7तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की यह फिल्म आपके रोंगटे खड़े कर देगी. इसमें एक फ्लाईओवर पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले (illegal u-turn लेने वाले) लोगों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत होने लगती है. एक खोजी पत्रकार (श्रद्धा श्रीनाथ / सामंथा) इस रहस्य की तह तक जाने की कोशिश करती है और खुद ही केस में फंस जाती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
थडम
6 / 7तमिल भाषा में आई इस फिल्म में एक युवक की हत्या हो जाती है और पुलिस के हाथ एक संदिग्ध का चेहरा लगता है. ट्विस्ट तब आता है जब पुलिस को पता चलता है कि उस संदिग्ध का एक हमशक्ल (जुड़वां भाई) भी है. दोनों के पास पुख्ता सबूत (alibi) होते हैं. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.
एजेंट साई श्रीनिवास आत्रेय
7 / 7यह फिल्म थ्रिल के साथ-साथ बेहतरीन ह्यूमर का तड़का लगाती है. फिल्म का हर एक सीन आपको एक नई थ्योरी सोचने पर मजबूर करेगा. इसे आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.