‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक करवाता था हीरो…', Munna Bhai MBBS फेम Priya Bapat का चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिया बापट ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपने शुरुआती करियर को लेकर बात एक ऐसी बात की है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में…

priya bapat

मुन्नाभाई एमबीबीएस एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

मुन्नाभाई एमबीबीएस की एक्ट्रेस प्रिया बापट (Priya Bapat) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने शुरुआती करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.  एक्ट्रेस ने इस खुलासे को एक कड़वी याद बताई है. प्रिया ने कहा कि आज भी वो बात याद कर शरीर सिहर सा जाता हैं. दरअसल, इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक एक्टर ने शूटिंग के समय प्रोफेशनल लिमिट्स को क्रॉस कर दिया था, जिसने अभिनेत्री को अनकम्फर्टेबल महसूस करवाया था. प्रिया ने बताया की उस वक्त मेरी करियर की शुरुआत हुई थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नाभाई एमबीबीएस की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने किया बड़ा खुलासा

अभिनेत्री प्रिया ने फिल्म फेयर को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि मूवी में मुझे भी किसिंग सीन करने से कोई ऐतराज नहीं था. एक्ट्रेस ने साफ किया कि अगर मूवी में किसिंग सीन जरूरी है और तो मैं कभी भी किसिंग सीन करने से परहेज नहीं करती हुं. लेकिन मुन्नाभाई एमबीबीएस फिल्म मेरी शुरुआती फिल्मों में से एक थी. इस मूवी में किसिंग सीन को लेकर काफी डाउट था. इतनी ही नहीं फिल्म में किसिंग सीन को लेकर मैने डायरेक्टर से कई बार पुछा भी था कि फिल्म में किसिंग सीन की कोई जरूरत है. इतनी ही नहीं मै यह भी सोच रही थी कि फिल्म में यह किसिंग सीन को कैसे जस्टिफाई करेंगे. ये मूवी में फिट भी नहीं हो रहा है.

विज्ञापन

प्रिया बापट ने मुन्नाभाई एमबीबीएस के एक्टर को लेकर क्या कहा?

मुन्नाभाई एमबीबीएस फेम एक्ट्रेस प्रिया ने यह भी कहा कि अगर स्क्रिप्ट की डिमांड है, तो मैं किसिंग सीन के लिए तैयार हुं. लेकिन फिल्म में इस सीन की कोई जरूरत नहीं थी और फिल्म के डायरेक्टर बार बार उस सीन के लिए बात कर रहे थे. मैं भी एक किस सीन के लिए तैयार हो गई थी. प्रिया ने यह भी बताया कि एक्टर एक ही गाने को बार बार इम्प्रोवाइज करवाने लगे और मुझे किस करते रहे… पता नहीं क्यों मैं उस वक्त उन्हे रोक नहीं पाई और अपना स्टैंड नहीं ले पाई. अभिनेत्री ने यह भी कहा कि मुझे उस समय समझ में नहीं आया कि कैसा डील किया जाए. आपको बता दें कि प्रिया बापट ने बॉलीवुड में कई सारी फिल्मों में काम किया है, जैसे- लगे रहो मुन्ना भाई, शिवाजी राजे भोसले बोलतोय मूवी में नजर आई है. इतना ही नहीं प्रिया ने मराठी सिनेमा में भी अपना जलवा बिखेरा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ