'दृश्यम' से 10 गुना ज्यादा उलझी है Netflix की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, हर एक सीन में छिपा है गहरा राज

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ पसंद आई है और आप इस तरह की फिल्में ओटीटी पर सर्च कर रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा सोचने की कोई जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसमें आपको ‘दृश्यम’ से तगड़ा सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

aaryan Film

Aaryan Film ओटीटी पर कहां देखें?

भारतीय सिनेमा में कई सारी फिल्में रिलीज हुई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया है. लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. इस मूवी में आपको बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ से भी ज्यादा सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इतनी ही नहीं यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है. इस मूवी को आप 2 घंटे 11 मिनट में पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘आर्यन’ फिल्म की कहानी

अगर आपको सस्पेंस थ्रिलर वाली फिल्में पसंद है, तो आपको एक्टर विष्णु विशाल की फिल्म ‘आर्यन’ एक बार जरूर देखनी चाहिए. इस मूवी में एक ऐसे खूंखार सीरियल किलर की कहानी देखने को मिलती है, जो कई खौफनाक रहस्यों से घिरी हुई है. फिल्म में ये खूंखार सीरियल किलर पुलिस को खुली चुनौती देता हुआ नजर आता है. इस फिल्म को आपने एक बार देखना शुरु कर दिया, तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे. यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म  नेटफ्लिक्स पर जमकर तहलका मचा रही है. इस मूवी की दमदार कहानी दर्शकों को अंत तक स्क्रीन से बांधकर रखती है.

विज्ञापन

‘आर्यन’ फिल्म किस ओटीटी पर है मौजूद?

इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी की कहानी आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. फिल्म की कहानी जब आपको थोड़ी धीमी लगती है, तभी फिल्म में एक ऐसा ट्विस्ट आता है, जो आपको हैरान कर देता है. दरअसल, जब पुलिस के सामने संदिग्ध आरोपी का नाम सामने आता है, तो पता चलता है कि उसकी शख्स की मौत कागजों में काफी पहले ही हो चुकी है. जिसके बाद फिल्म एक अलग मोड़ लेती है और पुलिस के पसीने छुड़ा देती है. पुलिस भी यह सोचने पर मजबूर हो जाती है कि क्या वो शख्स सच में वापस आ गया है या फिर किसी ने उसकी पहचान ले ली है. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.4 रेटिंग मिली है. यह फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. आप इस  फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी समेत कई भाषाओं में देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ