'डर के मारे चुप नहीं बैठूंगी…', ससुर और पति की मानहानि की धमकी पर भड़कीं Celina Jaitly, दिया करारा जवाब

Celina Jaitley Defamation Notice Response: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने पति और ससुर की धमकियों पर करारा जवाब दिया है. सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर उन्होंने खुलकर बात की है.

celina jaitley on defamation notice

celina jaitley on defamation notice

Celina Jaitley On Husband and Father In Law: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली (Celina Jaitly) ने अपने अलग रह रहे पति पीटर हाग (Peter Haag) और ससुर वोल्फगैंग हाग (Wolfgang Haag) द्वारा भेजे गए मानहानि (Defamation) के कानूनी नोटिस का करारा जवाब दिया है. सेलिना ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा कर साफ कर दिया है कि उन्हें डराकर चुप नहीं कराया जा सकता.

विज्ञापन
विज्ञापन

मानहानि की धमकी पर सेलिना का जवाब

सेलिना ने सोशल मीडिया पर बताया कि ‘अपने जीवन के अनुभवों (Lived Experiences) के बारे में बात करना और कानूनी उपचार ढूंढना मानहानि नहीं है.’ उन्होंने इन नोटिसों को केवल परेशान करने का पैंतरा बताया है. सेलिना के अनुसार, यह उनके द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायतों, लुकआउट नोटिस और अदालतों में लंबित घरेलू हिंसा के मामलों के बारे में ध्यान भटकाने की कोशिश है.

विज्ञापन

एक्ट्रेस आगे अपने एक्स हस्बैंड और ससुर पर तंज कसते हुए कहती हैं कि सालों तक पीटर को उनके और बच्चों के साथ मैगजीन कवर्स, इंटरव्यू और लेखों के जरिए पब्लिसिटी बटोरना खूब रास आता था. लेकिन अब जब वह अपने हक के लिए बोल रही हैं, तो उन्हें चुप कराने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं.

ससुर और पति पर किया तीखा हमला

सेलिना आगे कहती हैं कि “एक 50 साल के पुरुष और उसके 75 वर्षीय पिता का एक अकेली महिला के खिलाफ कानूनी धमकियां देने के लिए एकजुट होना खुद ही पूरी कहानी बयां करता है.” उन्होंने बताया कि यह दबाव तब बनाया जा रहा है जब उन्होंने सालों के दुर्व्यवहार और संपत्ति के जबरन ट्रांसफर के खिलाफ आवाज उठाई है.

विज्ञापन

बच्चों की कस्टड़ी बनी सबसे बड़ी समस्या

बता दें सेलिना ने ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन पीटर हाग पर शारीरिक और मानसिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद उन्होंने मुंबई की अदालत में तलाक और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया. बता दें कि सेलिना अपने बच्चों की जॉइंट कस्टडी (Joint Custody) के लिए लड़ रही हैं. इसी बीच पति और ससुर के द्वारा मानहानि के केस की धमकी ने उन्हें हैरान कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ