'जन नायकन' पर अपडेट! CBFC क्लियरेंस के बाद CM विजय ने लौटाए डिस्ट्रीब्यूटर्स के पैसे? जानें पूरा मामला

Jana Nayagan Update: सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ पर अपडेट सामने आया है. फिल्म को CBFC से क्लियरेंस मिलने के बाद भी सीएम विजय ने डिस्ट्रीब्यूटर्स के पैसे लौटाने की बात कही है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Jana Nayagan Update

Jana Nayagan Update: फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ अभी तक रिलीज नहीं हुई है. महीनों पहले रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने फैंस को भी मायूस कर दिया है, क्योंकि अभी तक विजय के फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं. वहीं सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद भी थलपति विजय ने एक बड़ा फैसला सुनाया है. सीएम विजय ने फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स को रिफंड लौटाने का आदेश दे दिया है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

थलपति विजय ने दिए आदेश

थलपति विजय के फैंस जहां एक तरफ ‘जन नायकन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए खुशखबरी सामने आई है. थलपति विजय ने फिल्म से जुड़ा एक अहम फैसला लेते हुए केवीएन प्रोडक्शंस को सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स के पैसे लौटाने का आदेश दिया है. प्रोडक्शन हाउस के बिजनेस हेड मोहन सुप्रिथ ने इस बात की पुष्टि की है और ये भी कहा है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा बीच में लटकना सही नहीं है.

विज्ञापन

6 महीने से अटकी रिलीज डेट

वहीं अभी तक ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट सामने नहीं आई है. पहले ये फिल्म जनवरी में रिलीज होने जा रही थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस ना मिलने की वजह से इसकी रिलीज डेट पर रोक लगा दी गई थी. जिसके बाद ये मामला अदालत तक भी पहुंच गया था. हालांकि सेंसर बोर्ड ने अब इस फिल्म को क्लीयरेंस दे दिया है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म की रिलीज डेट का कोई अता-पता नहीं है.

विज्ञापन

फिल्म हो गई थी लीक

सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस मिलने के बाद अप्रैल में भी फिल्म की मुसीबत और बढ़ गई थी. दरअसल अप्रैल में फिल्म का HD प्रिंट सोशल मीडिया पर लीक हो गया था. इसके बाद मेकर्स ने कार्रवाई की थी और इस मामले में 15 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी. फिल्म में थलपति विजय के साथ-साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, बॉबी देओल और प्रकाश राज भी लीड रोल में है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ