Bandar X Review: लाचार स्टार की खौफनाक दास्तान है 'बंदर', ऑडियंस को कैसी लगी बॉबी देओल की फिल्म?

Bandar Movie X Review: बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं अब फिल्म को देखते-देखते ऑडियंस सोशल मीडिया पर रिव्यू भी शेयर कर रही है. इस फिल्म के लिए बॉबी देओल की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. चलिए जानते हैं ऑडियंस को ये फिल्म कैसी लगी?

Bandar Movie Review
1 / 7

विज्ञापन

क्या बोली ऑडियंस?

क्या बोली ऑडियंस?2 / 7

फिल्म देखकर रिव्यू देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अभी-अभी 'बंदर' देखी और मुझे सच में लगता है कि ये हमारे समय की सबसे जरूरी फिल्मों में से एक है. फिल्म एक ऐसे विषय पर बात करती है जिसे समाज अब नजरअंदाज नहीं कर सकता. फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप ने इस फिल्म से कमबैक कर लिया है. फिल्म को 5 में से 4.5 रेटिंग मिलती है.'

विज्ञापन

फिल्म की कहानी पर फिदा हुए फैंस

फिल्म की कहानी पर फिदा हुए फैंस3 / 7

दूसरे यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड का OG वापस आ गया है. बॉबी देओल ने गिरे हुए सुपरस्टार समीर मेहरा के रूप में अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया है. अनुराग कश्यप ने इसे डार्क, रॉ और अनफिल्टर्ड बनाया है. कोर्टरूम ड्रामा + मीडिया ट्रायल + सच्चाई बनाम सत्ता. OTT पर आने का इंतजार न करें. सिनेमाघरों में अभी देखें.'

लोगों ने की तारीफ

लोगों ने की तारीफ4 / 7

तीसरे यूजर ने लिखा, 'जिन लोगों ने भी 'बंदर' की स्क्रीनिंग देखी है उन सभी से इसके बारे में बहुत अच्छे रिव्यू सुनने को मिले. बॉबी देओल ने इस फिल्म में अपने करियर का बेस्ट काम किया है और इसे जरूर देखें.'

विज्ञापन

मन में बसी रह जाएगी फिल्म की कहानी

मन में बसी रह जाएगी फिल्म की कहानी5 / 7

चौथे यूजर ने लिखा, 'बंदर एक ऐसी फिल्म है जो सिनेमा हॉल से निकले के बाद भी आपके मन में बसी रह जाएगी. फिल्म की कहानी आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी. फिल्म खत्म होने के काफी देर बाद भी, आपके दिमाग में उस उथल-पुथल का असर बना रहता है जिसका आपने अभी-अभी सामना किया है.'

बॉबी देओल ने लुटा फैंस का दिल

बॉबी देओल ने लुटा फैंस का दिल6 / 7

5वें यूजर ने लिखा, 'अगर आप सिनेमा प्रेमी हैं तो 'बंदर' को जरूर देखें. समाज में व्याप्त भेदभावपूर्ण कानूनों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने वाली ये एक शानदार फिल्म है. अनुराग कश्यप, आप वाकई एक प्रतिभाशाली फिल्मकार हैं. बॉबी देओल, आपको मेरा सादर प्रणाम. इसे देखना न भूलें.'

विज्ञापन

'बंदर' की स्टारकास्ट

'बंदर' की स्टारकास्ट7 / 7

'बंदर' फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें बॉबी देओल के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, राज बी शेट्टी, सबा आजाद और जितेंद्र जोशी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन