'महाभारत' के वो 5 सितारे, जिन्होंने बॉलीवुड में भी खूब कमाया नाम; कई सुपरहिट फिल्मों में आए नजर

Mahabharat Star Cast Worked in Bollywood: रामानंद सागर के 'रामायण' टीवी सीरियल की तरह ही बी आर चोपड़ा के 'महाभारत' शो ने भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. इन दोनों शोज का हर कोई दीवाना था. 'महाभारत' के कुछ सितारे तो इतने फेमस हो गए कि उन्होंने बाद में बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब नाम कमाया. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

mahabharat stars worked in bollywood
1 / 6

विज्ञापन

पुनीत इस्सर

पुनीत इस्सर2 / 6

पुनीत इस्सर ने 'महाभारत' में दुर्योधन का किरदार निभाया था. इस किरदार से एक्टर घर-घर फेमस हो गए थे. वहीं इसके साथ ही एक्टर ने अमिताभ बच्चन के साथ 'कुली' में भी काम किया. इस फिल्म में पुनीत इस्सर संग एक्शन सीन फिल्माते हुए अमिताभ बच्चन के पेट में चोट भी लग गई थी. वहीं पुनीत 'कुली' के बाद 'वतन के रखवाले', 'बॉर्डर' और 'ऐलान-ए-जंग' जैसी फिल्मों में भी नजर आए.

विज्ञापन

फिरोज खान

फिरोज खान3 / 6

'महाभारत' में अर्जुन बनकर छाने वाले फिरोज खान ने भी बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है. एक्टर ने बॉलीवुड में 'करण-अर्जुन', 'मंजिल-मंजिल', 'जबरदस्त', 'स्वाति', 'कयामत से कयामत तक' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसी फिल्मों में काम किया.

मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना4 / 6

भीष्म पीतामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना को 'शक्तिमान' के लिए भी जाना जाता है. वहीं मुकेश खन्ना बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. इनमें 'सौगंध', 'सौदागर', 'मेरी इंसानियत', 'तहलका' और 'राजा' जैसी फिल्में शामिल हैं.

विज्ञापन

पंकज धीर

पंकज धीर5 / 6

पंकज धीर ने 'महाभारत' में कर्ण का किरदार बखूबी निभाया था. इस किरदार ने उन्हें घर-घर फेमस कर दिया था. वहीं एक्टर बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं. एक्टर 'सनम बेवफा', 'सड़क', 'जागरुति', 'परदेसी', 'सोल्जर', और 'बादशाह' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

गजेंद्र चौहान

गजेंद्र चौहान6 / 6

'महाभारत' में युधिष्टर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. एक्टर बॉलीवुड में 'हिम्मतवार', 'जन्म से पहले', 'होगी प्यार की जीत', 'विश्वविधाता' और 'आज का रावण' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन