ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, आज हम 5 जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिलर वाली फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे देखने के प्लान बना सकते हैं. इन फिल्मों में आपको प्यार, धोखा, मर्डर और दिमाग घुमा देने वाला क्लाइमैक्स देखने को मिलने वाला है. इन फिल्मों की कहानी आपको साचने पर मजबूर कर देंगी. चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में.
मर्डर मुबारक

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्डर मुबारक' का आता है. इस मूवी में पंकज त्रिपाठी के साथ विजय वर्मा और सारा अली खान जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी की आपको अंत तक उलझाए रखती है. फिल्म की कहानी एक मर्डर जांच के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह मूवी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
हसीन दिलरुबा

3 / 6
दूसरे स्थान पर साल 2021 में रिलीज हुई तापसी पन्नू की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' (Haseen Dilruba) का नाम आता है. इस मूवी में प्यार और पागलपन की ऐसी कहानी देखने को मिलती है, जो बाद में एक मर्डर मिस्ट्री बन जाती है. अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह मूवी आपके लिए बेस्ट होने वाली है.
दो पत्ती

4 / 6
तीसरे नंबर पर कृति सेनन की फिल्म 'दो पत्ती' का नाम आता है. इस मूवी में कृति सेनन के साथ काजोल अहम किरदार में नजर आई है. फिल्म में काजोल ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, जो घरेलू हिंसा के रहस्य को सुलझाती हुई नजर आती है. यह मूवी आपको अंत तक बोर नहीं होने देती है. इस फिल्म में आपको शानदार सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है.
जाने जान फिल्म कहां देखें?

5 / 6
चौथे स्थान पर करीना कपूर खान की फिल्म 'जाने जान' का नाम मौजूद है. यह मूवी एक जापानी उपन्यास पर बनाई गई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. फिल्म की कहानी घरेलू हिंसा के बाद हुए कत्ल को छिपाने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं. इस मूवी की कहानी आपको अंत तक बांधकर रखती है और क्लाइमेक्स दिल जीत लेता है.
सेक्टर 36

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम 'सेक्टर 36' (Sector 36) मूवी का आता है. यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस मूवी में विक्रांत मेस्सी ने एक खूंखार साइको किलर का किरदार निभाया था. वहीं फिल्म में दीपक डोबरियाल ने एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है. इस मूवी की कहानी समाज की काली सच्चाई को दर्शाता है.