YouTube पर छा गई थी 9 एपिसोड की ये धमाकेदार सीरीज, एक ही एक्टर ने निभाए थे 9 किरदार

यूट्यूब पर कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें आप फ्री में देख सकते हैं. लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आईएमडीबी पर 8.8 की शानदार रेटिंग भी मिली है और 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए है. हालांकि, अब इस सीरीज का दूसरा सीजन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

dhindhora series
1 / 5

यूट्यूब पर कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें आप फ्री में देख सकते हैं. लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आईएमडीबी पर 8.8 की शानदार रेटिंग भी मिली है और 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए है. हालांकि, अब इस सीरीज का दूसरा सीजन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

ढिंढोरा सीरीज

ढिंढोरा सीरीज2 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘ढिंढोरा’ है. इस सीरीज में एक्टर भुवन बाम ने अहम किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने काफी प्यार और सपोर्ट किया था. हालांकि, अब एक्टर ने ढिंढोरा सीरीज के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है. लेकिन भुवन बाम की सीरीज का दूसरा सीजन यूट्यूब पर जारी नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

ढिंढोरा सीरीज कहां देखें

ढिंढोरा सीरीज कहां देखें3 / 5

आपको बता दें कि एक्टर सीरीज का दूसरा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने वाले हैं. सीरीज का पहला सीजन सिर्फ 9 एपिसोड में जारी किया गया था, जिसे यूट्यूब पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे. इस सीरीज का पहला सीजन 2021 में रिलीज किया गया था. इस सीरीज में एक्टर ने 9 किरदार निभाया था.

ढिंढोरा का पहला सीजन कब रिलीज हुआ था

ढिंढोरा का पहला सीजन कब रिलीज हुआ था4 / 5

भुवन बाम ने अपनी सीरीज ‘ढिंढोरा’ को साल 2021 में अपने यूट्यूब चैनल ‘BB Ki Vines' पर रिलीज किया था. इस सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. आईएमडीबी ने सीरीज को 8.8 की जबरदस्त रेटिंग दी है. हालांकि, भुवन बाम सीरीज का दूसरी सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने वाले हैं. हालांकि, सीरीज की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

भुवन बाम का जन्म कहां हुआ था?

भुवन बाम का जन्म कहां हुआ था?5 / 5

भुवन बाम का जन्म 22 जनवरी 1994 को गुजरात के वडोदरा शहर में हुआ था. लेकिन उनकी परवरिश देश की राजधानी दिल्ली में हुई है. बता दें कि भुवन बाम एक गायक और म्यूजिशियन बनने की इच्छा रखते थे. इतनी ही नहीं उन्होंने दिल्ली के रेस्तरां में लाइव परफॉर्म भी किया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन