हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: 'शैतान 2' पर आया बड़ा अपडेट, डायरेक्टर ने बताया कब शुरू होगी हॉरर फिल्म की शूटिंग?

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हर ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

23:48 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: 60 की उम्र में Salman Khan को सता रही तन्हाई

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के लेटेस्ट एक्स पोस्ट ने फैंस की टेंशन को काफी बढ़ा दिया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कुछ ऐसा लिख दिया, जिसकी उम्मीद उनके चाहने वालों को नहीं थी. चलिए जानते हैं कि भाईजान ने पोस्ट में क्या लिखा है. पढ़िए पूरी खबर...

23:10 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: ‘राजा शिवाजी’ बनी मराठी सिनेमा की ‘धुरंधर’, 17वें दिन भी की शानदार कमाई

रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज की गई थी . फिल्म ने आपने ओपनिंग डे पर ही शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं. ऐसे में उनके फैंस यह जानना चाहते हैं कि उनके फेवरेट स्टार की फिल्म ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं 'राजा शिवाजी' के कलेक्शन के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

22:13 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल कैप्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरी अपनी नजर में, अकेले रहने के दो तरीके हैं, अकेला' और 'तन्हा'. भाईजान ने आगे लिखा, 'अकेला' रहना आपकी अपनी मर्ज़ी होती है, लेकिन तनहाई आपको उस वक्त महसूस होती है, जब कोई भी आपके साथ रहना नहीं चाहता...

21:42 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर स्ट्रीम होते ही नंबर-1 बनी 8 एपिसोड की ये धांसू क्राइम-थ्रिलर सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक नई सीरीज स्ट्रीम की गई है, जिसने आते ही सुपरहिट सीरीज को पीछे छोड़ कर नंबर 1 बन गई है. इस सीरीज को महज 8 एपिसोड के साथ जारी किया गया है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं इस नई सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:57 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: गले में तुलसी माला और हाथ में गीता लिए कान्स 2026 में नजर आईं आरती खेतरपाल

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारतीय सितारे रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच कान्स से ग्रैमी नॉमिनेटेड सिंगर आरती खेतरपाल का लुक काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, वो कान्स 2026 में गले में तुलसी माला और हाथ में गीता लिए नजर आ रही हैं. देखें फोटो.

20:28 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: JioHotstar पर मौजूद हैं Madhuri Dixit की ये 3 फिल्में-सीरीज

अगर आपको ओटीटी पर मूवी और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको माधुरी दीक्षित की 3 फिल्में और सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप घट बैठे देख सकते हैं. इन फिल्में और सीरीज में माधुरी एक अलग ही अंदाज में नजर आई है. एक मूवी में आपको भरपूर कॉमेडी देखने को मिलता है, तो वहीं दूसरी ओर उनकी सीरीज में जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलता है. पढ़िए पूरी खबर...

19:44 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: Atlee ने रिवील किया बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब

Atlee Kumar Daughter Name: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया एटली ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है. कपल ने अपनी बेटी का नाम मियू रखा है. चलिए जानते हैं कि उनकी बेटी के नाम का मतलब क्या है. पढ़िए पूरी खबर...

19:15 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: फराह खान 'लॉक अप' के दूसरे सीजन को करेंगी होस्ट?

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान 'लॉक अप' के दूसरे सीजन की होस्ट बन सकती हैं. फैंस अभी से ही उस ड्रामा, एंटरटेनमेंट और मसाले को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

18:37 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: भारत में OTT पर राज कर चुकी हैं ये विदेशी सीरीज, देखें लिस्ट

ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपको 5 विदेशी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप ओटीटी पर घर बैठे देख सकते हैं. इन सीरीज का भारत में काफी क्रेज देखने को मिलता है. इन विदेशी सीरीज की कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है. इतनी ही नहीं भारतीय दर्शकों को इन सीरीज के सीक्वल का भी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

17:34 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर तहलका मचा रही ये 5 रहस्यमयी सीरीज

OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद है, जिनमें भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलता है. आपको भी ओटीटी पर घर बैठे सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम 5 जबरदस्त सीरीज लेकर आए हैं, जिन्हें देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस लिस्ट में 'द फैमिली मैन' से लेकर 'पाताल लोक' तक का नाम काबिज है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

16:47 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: Parag Tyagi ने शेफाली जरीवाला की मौत की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने उनके परिवार वालों के साथ-साथ उनके फैंस को भी काफी बड़ी झटका दिया था. एक्ट्रेस के निधन के बाद पराग त्यागी ने काफी दुखों का सामना किया है. पराग ने काले जादू और नकारात्मक ऊर्जा भी जिक्र किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

16:03 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई ये बांग्लादेशी इंफ्लुएंसर

बांग्लादेश की फेमस इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कारीना कैसर का 31 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्ट्रेस की निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी भावुक नजर आ रहे हैं. दरअसल, उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी चहेती अदाकारा अब इस दुनिया में नहीं रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

14:57 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: संजय दत्त बने बॉक्स ऑफिस के किंग

संजय दत्त ने फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो अभी तक किसी के नाम नहीं है. संजय दत्त एक ऐसे एक्टर बन गए हैं जिनकी 4 फिल्मों ने 1000 करोड़ का कलेक्शन पार किया है. पढ़िए पूरी खबर

14:27 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की स्टोरी मोहनलाल की फिल्म से होगी अलग

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं खबरें हैं कि मोहनलाल की 'दृश्यम 3' से अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की कहानी अलग होने वाली है. अभिषेक पाठक ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है.

14:00 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: उर्वशी रौतेला ने कान्स लुक किया कॉपी

उर्वशी रौतेला हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहुंची. एक्ट्रेस ने इस दौरान गिगी हदीद का लुक कॉपी किया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है.

13:32 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: Netflix से हटने जा रहीं 5 धांसू फिल्में

जल्द ही नेटफ्लिक्स से कुछ फिल्में विदा लेने वाली हैं. इनमें द टक्सिडो, जेमिनी मैन, घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ, द फोरेस्ट और स्नाइपर लिगेसी जैसी फिल्में शामिल हैं. आज ही इन फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. पढ़िए पूरी खबर

12:43 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर छाईं नई-पुरानी फिल्में और सीरीज

नेटफ्लिक्स पर नई और पुरानी कई फिल्में और सीरीज भारत में ट्रेंड कर रही हैं. इस लिस्ट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्में और सीरीज शामिल हैं. फैंस भी इन फिल्मों और सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

12:13 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: बर्थडे विश के लिए विक्की कौशल ने फैंस को कहा धन्यवाद

विक्की कौशल ने अपने फैंस के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने फैंस को बर्थडे विश करने के लिए धन्यवाद कहा है. सोशल मीडिया पर विक्की का ये पोज काफी वायरल हो रहा है.

11:41 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: ट्विशा शर्मा की मौत के बाद परिवार ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

इंफ्लुएंसर और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के बाद परिवार ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार ने कहा है कि ट्विशा को ससुराल वालों ने मेंटली टॉर्चर किया और उसका जबरन अबॉर्शन भी कराया. पढ़िए पूरी खबर

11:09 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर छाई ये रोमांटिक सीरीज

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'ऑफ कैंपस' है. ये रोमांटिक सीरीज रिलीज होते ही प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस इस सीरीज का पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:24 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: 'वेलकम टू द जंगल' की स्टारकास्ट की फीस हुई रिवील

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज हो चुका है. वहीं अक्षय कुमार के बाद फिल्म के 5 सितारों की फीस भी रिवील हो गई है. इनमें सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पाटनी और अरशद वारसी का नाम शामिल है. पढ़िए पूरी खबर

09:45 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: सनी कौशल ने विक्की कौशल संग बचपन की फोटो की शेयर

विक्की कौशल ने बीते दिन अपना 38वां जन्मदिन मनाया. वहीं इसी खास मौके पर उनके भाई और एक्टर सनी कौशल ने बचपन की फोटो शेयर की. इस फोटो में दोनों भाई की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर ये फोटो खूब वायरल हो रही है.

09:07 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: नुसरत भरूचा की एक फिल्म ने बदल दी थी एक्ट्रेस की किस्मत

नुसरत ने फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए कड़ी मेहनत की है. आउटसाइडर होने के बाद एक्ट्रेस इंडस्ट्री में बाकी सितारों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं. साल 2011 में एक्ट्रेस की लाइफ में एक ऐसी फिल्म आई, जिसने एक्ट्रेस की किस्मत ही चमका दी. इस फिल्म का नाम 'प्यार का पंचनामा' था. पढ़िए पूरी खबर

08:32 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: 'पति पत्नी और वो दो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 11.70 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 13.70 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की.

07:50 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: Toxic के डीले होने पर तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी

'टॉक्सिक' की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. वहीं अब तारा सुतारिया ने फिल्म के डीले होने पर चुप्पी तोड़ी है. तारा ने कहा कि मैं बहुत सहनशील इंसान हूं. मैं ये नहीं सोचती कि अगर फिल्म रिलीज नहीं हुई तो क्या होगा? एक फिल्म को बनाने के पीछे कईं लोगों का हाथ होता है. पढ़िए पूरी खबर

07:22 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: नुसरत भरूचा का बर्थडे आज

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में आई 'जय संतोषी मां' फिल्म से की थी. इसके बाद साल 2010 में उनकी 'लव सेक्स और धोखा' और साल 2011 में 'प्यार का पंचनामा' रिलीज हुई. इन फिल्मों के बाद एक्ट्रेस को बॉलीवुड में पहचान मिली और आज एक्ट्रेस का नाम मशहूर हीरोइनों में शामिल है.

06:49 (IST) 17 May 2026

Entertainment News LIVE: 'शैतान 2' पर आया बड़ा अपडेट, डायरेक्टर ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग?

अजय देवगन की 'शैतान' फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने 'शैतान 2' पर भी बड़ा अपडेट दिया है. एक इंटरव्यू में बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा कि 'शैतान' के सीक्वल पर काम चल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मैं कोई भी हॉरर फिल्म को बनाकर उसे 'शैतान 2' नहीं कह सकता, मैं चाहता हूं कि कहानी को ऑडियंस उतना ही प्यार दे जितना 'दृश्यम' जैसी फ्रेंजाइज को दे रहे हैं. हम इस समय 'शैतान 2' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जैसे ही स्क्रिप्ट खत्म होगी, वैसे ही हम शूटिंग भी शुरू कर देंगे.

23:53 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, जानें 16वें दिन का कलेक्शन

Raja Shivaji Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 16 दिन का समय बीत चुका है. चलिए जानते हैं की फिल्म ने 16वें दिन कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

23:37 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के जन्मदिन पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरिना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति विक्की कौशल को बर्थडे विश करते हुए नजर आ रही है. पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो... वही जगह है, लेकिन 2 साल बाद काफी कुछ बदल गया है... प्रार्थना, सब्र और भरोसे का ही नतीजा है कि आज हम आपको जन्मदिन अपनी नन्ही परी के साथ इतनी खुशी से मना रहे हैं.

23:30 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर तहलका मचा रहीं ये 5 धांसू फिल्में

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई सारी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम की जाती है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है. ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज का दर्शक भी बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार करते हुए भी नजर आते हैं. आपने को भी ओटीटी पर मूवी देखना पसंद है और आप इस वीकेंड पर देखने के लिए कोई बढ़िया मूवी तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको 5 जबरदस्त थ्रिलर मूवी के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

22:40 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: Prime Video की ये सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ पर पड़ी भारी

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को काफी पसंद आती हैं और ये फिल्में-सीरीज ओटीटी पर ट्रेंड भी करने लगती है. आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसने कहानी के मामले में 'ग्राम चिकित्सालय' सीरीज को भी कड़ी टक्कर देती है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

22:15 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: 35 साल पहले जिसकी फिल्म छीनकर स्टार बने थे Ajay Devgn, अब उसी पर दिखाई दरियादिली

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धमाल 4' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं. उनकी फिल्म का दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे है. हालांकि, अब फिल्म से जुड़ी एक जानकारी सामने आ रही है. बता दें कि फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी अब कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पढ़िए पूरी खबर...

21:38 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: Splitsvilla 16 के विनर बने कुशल और कायरा, ट्रॉफी के साथ जीता 20 लाख रुपये

स्प्लिट्सविला सीजन 16 में कुशल तनवर उर्फ गुल्लू और कायरा विजेता बने है. कई हफ्तों की कड़ी मेहनत के बाद आज यानी 16 तारीख को एमटीवी स्प्लिट्सविला 16 के विजेता का ऐलान किया गया है. शो का विजेता बनने के बाद कुशल तंवर उर्फ गुल्लू और कायरा ने 20 लाख रुपये का इनाम भी जीता है. इस शो को सनी लियोन और करण कुंद्रा ने होस्ट किया है.

21:09 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: YouTube पर देखें ये 5 जबरदस्त हॉलीवुड फिल्में, देखें लिस्ट

आज के समय में हर कोई ओटीटी पर फिल्में देखना काफी ज्यादा पसंद करता है. लेकिन ओटीटी के लिए हर महीने सब्सक्रिप्शन लेना काफी ज्यादा महंगा पड़ जाता है. आपको भी ओटीटी पर मूवी देखने का शौक है, तो आज हम आपके लिए 5 हॉलीवुड मूवी लेकर आए हैं, जिसे आप फ्री में ओटीटी पर देख सकते हैं. दरअसल, ये 5 हॉलीवुड फिल्में यूट्यूब पर मौजूद है. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:39 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: 6 मिनट 12 सेकेंड का 44 साल पुराना वो गाना, जिसे आज भी सुनते हैं लोग

हिंदी सिनेमा में कई सारे ऐसे गाने रिलीज हुए हैं, जो लोगों को अपना दीवाना बनाया है. लेकिन आज हम आपको 80 के दशक के एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. उस दौर का यह गाना आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. उस दौर का यह गाना शादी विवाह के मौके पर काफी ज्यादा पसंद किया जाता था. चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:56 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर रिलीज होते ही पाकिस्तान में नंबर 1 बनी Dhurandhar 2

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा चुकी है और यह मूवी इन दिनों पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:11 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर रिलीज होते नंबर 1 पर छा गई ये क्राइम-थ्रिलर

अगर आप क्राइम-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को वीकेंड पर जरूर देखें. Netflix पर आते ही यह फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. रेड चिलीज द्वारा निर्मित इस फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है. पढें पूरी खबर...

18:59 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' की बदली रिलीज डेट

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'धमाल 4' 3 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, हालांकि अब यह मूवी 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

18:38 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर नंबर 1 बनी ये एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म

ओटीटी पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो स्ट्रीम होते ही लोगों को अपना दीवाना बनाने लगती है. आज हम भी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी पर जमकर गदर मचा रही है. यह मूवी नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:00 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: पिता ने दिल्ली में बेचा जूस, आज बेटे ने खड़ी कर दी ₹10,000 करोड़ की कंपनी

एक समय था जब इस बिजनेसमैन का पिता दिल्ली के दरियागंज इलाके में जूस बेचा करते थे. लेकिन वे कैसेट किंग बनें और आज उनके बेटे ने 10,000 करोड़ की कंपनी बना ली है, जो कि बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में निवेश और प्रोडक्शन का काम करती है. पढें पूरी खबर...

16:52 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: Inspector Avinash 2 में हीरो पर भारी बड़ी 'विलेन'

रणदीप हुड्डा की नई सीरीज Inspector Avinash 2 ने Jio Hotstar पर धावा बोल दिया है. लेकिन सीजन 2 में रणदीप से ज्यादा सीरीज के विलेन सुर्खियां बटोर रहे हैं. सीरीज के 10 एपिसोड्स में दिखाए गए खूंखार दृश्य आपको चौंका देंगे. पढें पूरी खबर...

16:51 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: Priyanka Chopra ने दिया अपना करंट लाइफ अपडेट

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं. उसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास फोटोज में हालिया जीवन का अपडेट दिया है. बेटी माल्ती से लेकर अपने जीवन से जुड़े कई लम्हों को तस्वीरों के जरिए दिखाया.

15:46 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: Money Heist से 10 गुना ज्यादा मजेदार है 7.1 IMDb वाली ये थ्रिलर फिल्म

अगर आप चोरी-डकैती वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आप इस 7.1 IMDb रेटिंग वाली ये थ्रिलर फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें. यह फिल्म आपको Money Heist से भी ज्यादा अच्छी लगेगी. पढें पूरी खबर...

14:32 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: ‘3 इडियट्स 2’ से लेकर 'गोलमाल 5' तक... जल्द रिलीज होंगी बॉलीवुड की 6 क्लासिक फिल्में

जल्द ही कई पुरानी क्लासिक फिल्मों के रीमेक या सीक्वल आने वाले हैं. ‘3 इडियट्स 2’ से लेकर 'गोलमाल 5' तक ये 6 फिल्में फिर से आपका मनोरंजन करने के लिए लाइन में लगी हैं. आइए जानते हैं इनका काम कहां तक पहुंचा है. पढें पूरी खबर...

11:48 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव के गाने ने मचाया तहलका

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी फैंस की काफी पसंदीदा जोड़ी है. वहीं अब दोनों का एक साल पुराना रोमांटिक गाना 'सरसों के तेलवा' यूट्यूब पर बवाल काट रहा है. इस गाने ने यूट्यूब पर 65 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:33 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: Cannes में 40 साल पुरानी फिल्म का होगा प्रीमियर

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में दुनियाभर से आए स्टार्स अपने फैशन का जलवा दिखा रहे हैं. वहीं इस फिल्म फेस्टिवल में कल्ट क्लासिक फिल्मों को भी दिखाया जा रहा है. कान्स में इस साल मलयालम की सबसे फेमस फिल्म ‘अम्मा अरियान’ का प्रीमियर होने वाला है. पढ़िए पूरी खबर

11:00 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: विक्की कौशल को पापा श्याम कौशल ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

विक्की कौशल आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर के पापा श्याम कौशल ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. उन्होंने लिखा, 'बेटा, तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. भगवान का आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहे. ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं. तुम्हारे जैसा बेटा पाकर मैं बहुत खुश और धन्य महसूस कर रहा हूं.'

10:19 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: सिंगर पर लोगों ने लुटाए लाखों रुपये, वीडियो वायरल

गुजरात के द्वारका जिले के खंभालिया इलाके में धार्मिक आयोजन में सिंगर ने पूरी श्रद्धा से भजन गाए, जिन्हें सुनते ही वहां बैठी ऑडियंस भक्ति में डूब गई. सिंगर की आवाज सुनकर वहां मौजूद ऑडियंस इतनी मदहोश हो गई कि सिंगर को सिर से लेकर पांव तक नोटों में ढक डाला. पढ़िए पूरी खबर

09:45 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: ओटीटी पर देखें विक्की कौशल की ये फिल्में

विक्की कौशल आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर आप ओटीटी पर विक्की कौशल की धांसू फिल्मों को बिंज वॉच कर सकते हैं. इन फिल्मों ने ऑडियंस का दिल जीतकर बॉक्स ऑफिस पर भी करोड़ों की कमाई की. पढ़िए पूरी खबर

09:15 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: कान्स ट्रोलिंग पर आलिया भट्ट को आयशा खान ने किया सपोर्ट

कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट ने अपने फैशन के जलवे दिखाए. वहीं सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. इसके साथ ही आयशा खान ने आलिया भट्ट को सपोर्ट किया है. एक्ट्रेस ने लिखा, 'इस महिला को मिलने वाली बेवजह नफरत पागलपन है, वो सांस लेती है और लोगों को दिक्कत होती है, वो आलिया भट्ट हैं.'

08:29 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार ने कितनी ली फीस?

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज हो गया है. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा. अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए 90 करोड़ रुपये की फीस ली है. वहीं अक्षय कुमार इस फिल्म में लीड रोल तो निभा ही रहे हैं, इसके साथ ही वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. पढ़िए पूरी खबर

07:56 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: 'पति पत्नी और वो दो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 3.85 करोड़ की कमाई की. फिल्म का पहले दिन का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 4.62 करोड़ रहा. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 5.62 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की.

07:25 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: विक्की कौशल का बर्थडे आज

विक्की कौशल आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने असिसटेंट डायरेक्टर के तौर पर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में काम किया था. वहीं 'मसान' फिल्म से विक्की कौशल ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. आज विक्की कौशल इंडस्ट्री की टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं. एक्टर को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है.

07:01 (IST) 16 May 2026

Entertainment News LIVE: 'मैं वापस आऊंगा' के नए गाने में दिखी वेदांग-शरवरी की गजब केमिस्ट्री

इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है. मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'वो नहीं' रिलीज कर दिया है. इस गाने में वेदांग रैना और शरवरी वाघ की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं गाने में दिलजीत दोसांझ भी नजर आए. रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर छा गया है. फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Entertainment News: अजय देवगन की ‘शैतान’ फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने ‘शैतान 2’ पर भी बड़ा अपडेट दिया है. एक इंटरव्यू में बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा कि ‘शैतान’ के सीक्वल पर काम चल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मैं कोई भी हॉरर फिल्म को बनाकर उसे ‘शैतान 2’ नहीं कह सकता, मैं चाहता हूं कि कहानी को ऑडियंस उतना ही प्यार दे जितना ‘दृश्यम’ जैसी फ्रेंजाइज को दे रहे हैं. हम इस समय ‘शैतान 2’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जैसे ही स्क्रिप्ट खत्म होगी, वैसे ही हम शूटिंग भी शुरू कर देंगे.

नुसरत भरूचा का बर्थडे आज

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में आई ‘जय संतोषी मां’ फिल्म से की थी. इसके बाद साल 2010 में उनकी ‘लव सेक्स और धोखा’ और साल 2011 में ‘प्यार का पंचनामा’ रिलीज हुई. इन फिल्मों के बाद एक्ट्रेस को बॉलीवुड में पहचान मिली और आज एक्ट्रेस का नाम मशहूर हीरोइनों में शामिल है.

यह भी पढ़ें: Box Office Comparison: बॉलीवुड पर फिर भारी पड़ा साउथ, 2 लोगों ने मिलकर 4 सितारों को चटाई धूल

विज्ञापन

‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 16% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शोज 6,717 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 11.70 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 13.70 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola