Entertainment News LIVE: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में कैसे लगी चोट? मेडिकल बूट पहने शेयर किया फोटो

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi LIVE

मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (Pic Credit- IMDb/AI)

Entertainment News LIVE Update in Hindi: एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया है, जिसके बाद उनके फैंस काफी हैरान हो रहे  है. दरअसल, एक्टर ने मेडिकल बूट पहन कर अपने पैर की फोटो शेयर की है. फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ब्रेक अ लेग’ वाली बात को सीरियसली ले लिया, साथ ही एक्टर ने अस्पताल वाला इमोजी भी लगाया है. वहीं एक्टर की यह तस्वीर देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं और एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.

विज्ञापन

अवनीत कौर का जन्मदिन

अवनीत कौर आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं. डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स , झलक दिखला जा 5 , मर्दानी , चंद्र नंदिनी और अलादीन- नाम तो सुना होगा जैसे टीवी शोज में अवनीत कौर काम कर अपना नाम बना चुकी हैं. वहीं बॉलीवुड फिल्म टीकू वेड्स शेरू में भी एक्ट्रेस ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म में अवनीत कौर के साथ लीड रोल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे.

विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया. 11वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 13,605 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 315.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 378.24 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 489.74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा जल्द ही 500 करोड़ के पार पहुंच जाएगा. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: सस्पेंस-थ्रिलर लवर्स के लिए बेस्ट हैं ये 5 मूवीज

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर मूवी 'दृश्यम 3' को सिनेमाघरों में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. आज हम भी 5 मूवीज आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें काफी बेहतर सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. इन सभी मूवीज को आईएमडीबी पर 8 से ज्यादा की रेटिंग मिली है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह ने खरीदी नई इलेक्ट्रिक कार

रणवीर सिंह ने अपनी कारों के कलेक्शन में एक लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान कार को शामिल किया है. खबरों की माने तो एक्टर के इस कार की कीमत लगभग 1.95 करोड़ बताई जा रही है.

Entertainment News LIVE: टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’

सुपरस्टार रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ओटीटी के बाद अब टीवी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. चलिए जानते हैं कि यह फिल्म कब और किस चैनल पर आने वाली है?

Entertainment News LIVE: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मेडिकल बूट पहने शेयर किया फोटो

सिद्धार्थ मल्होत्रा मेडिकल बूट पहन कर अपने पैर की फोटो शेयर की है. फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ब्रेक अ लेग’ वाली बात को सीरियसली ले लिया है.

Entertainment News LIVE: ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी ज्यादा बज बना हुआ है. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरा के मौके  पर शुरू होने वाली है. वहीं अब मूवी का रनटाइम भी सामने आ गई है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इन दिनों CEC के इस्तीफे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. लेकिन इस विरोध प्रदर्शन का बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने विरोध किया था, जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है

Entertainment News LIVE: ‘जेलर 2’ के लिए रजनीकांत ने कितनी ली फीस?

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वहीं मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. लेकिन हम आपको रजनीकांत की फीस के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से मूवी का बजट काफी बढ़ गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का आज यानी 12 अक्तूबर को दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है. यह मूवी 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का एक्टर के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Entertainment News LIVE: दुनियाभर में नंबर-1 बनी 'आरजे मिट्टे' की ये दमदार सीरीज

हॉलीवुड एक्टर आरजे मिट्टे का 34 साल की उम्र में निधन हुआ है. एक्टर के निधन के बाद उनके फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं. लेकिन आज हम आपको एक्टर की एक बेहतरीन फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे दुनियाभर में काफी पसंद किया गया था. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में छाप डाले इतने करोड़

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म जेलर 2 का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह मूवी 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. वहीं इस मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. चलिए जानते हैं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितने का कलेक्शन किया है.

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर थ्रिलर लवर्स के लिए खजाना हैं ये 5 फिल्में

नेटफ्लिक्स की 5 थ्रिलर फिल्मों को आप वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इन फिल्मों की कहानी आपका दिमाग घूमा देगी. इनमें तलाश, बदला, डार्लिंग्स, भक्षक और रात अकेली है फिल्में शामिल हैं. बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस हैं.

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' में कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

इस हफ्ते 'बिग बॉस 20' में कौन-कौन नॉमिनेट हुए हैं, उन कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. इनमें काजी तौकीर, स्काउट ओपी, यंग डीएसए, गुल्लू, उदिति सिंह, अमन गांधी, अरिश्फा खान, कनिका मान, माही विज, मैरी कॉम और लव गिल शामिल हैं. वहीं कैप्टन आसिफ शेख और आम्रपाली दुबे इस नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं. साथ ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स मनीष गोयल और नकुल ढुल भी इस नॉमिनेशन से सुरक्षित रहे.

Entertainment News LIVE: 'रामायण' में कौन निभा रहा 'जटायु' का किरदार?

फिल्म में 'जटायु' का किरदार अनुपम खेर निभा रहे हैं. जी हां फिल्म में 'जटायु' की आवाज अनुपम खेर ही बने हैं. मेकर्स ने खुद ही इस बात का खुलासा किया है. अब सोशल मीडिया पर अनुपम खेर भी चर्चाओं में आ गए हैं. अनुपम खेर के फैंस उन्हें 'रामायण' में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

Entertainment News LIVE: 'रामायण' का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज

रणबीर कपूर की 'रामायण' रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. आए दिन फिल्म से जुड़े नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. वहीं अब मेकर्स ने 'जटायु' का पोस्टर रिलीज किया है. 'जटायु' के पोस्टर के रिलीज होते ही ये चर्चाओं में छा गया है. पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

Entertainment News LIVE: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं. शो में आम्रपाली के गेम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ऑडियंस आम्रपाली दुबे की तारीफ कर रही है. वहीं लेटेस्ट एपिसोड में आम्रपाली दुबे माही विज से भोजपुरी स्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव के बारे में बात करती नजर आईं. निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी और उनकी पास्ट लव लाइफ के बारे में आम्रपाली दुबे ने चुप्पी तोड़ी. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: कौन हैं पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल?

आकृति अग्रवाल एक जानी-मानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. इंस्टाग्राम पर आकृति के 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं वो सोशल मीडिया पर अक्सर मेकअप, ट्रेवल और डांस वीडियोज शेयर करती हैं. इसके साथ ही आकृति अग्रवाल तेलुगु फिल्म 'त्रिमुख' में भी नजर आ चुकी हैं. इस फिल्म से ही एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. वहीं इसके साथ ही एक्ट्रेस टीवी शो 'छोटी सरदारनी' में भी नजर आ चुकी हैं. इस शो में आकृति अग्रवाल ने कियारा कौर का किरदार निभाया था. अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: बचपन में स्टार बनीं TV की ये 5 एक्ट्रेसेस

टीवी की बहुत सी ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने बचपन में ही ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं सोशल मीडिया पर भी ये एक्ट्रेसेस काफी एक्टिव हैं. फैंस को भी इन एक्ट्रेसेस की एक्टिंग काफी अच्छी लगी. इनमें जन्नत जुबैर, अवनीत कौर, अनुष्का सेन, अविका गौर और हंसिका मोटवानी शामिल हैं.

Entertainment News LIVE: कब शुरू होगा करण जौहर का 'कॉफी विद करण 9'?

फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' में पहले गेस्ट के रूप में सलमान खान नजर आने वाले हैं. शो का लेटेस्ट प्रोमो भी रिलीज हो चुका है जिसमें सलमान खान करण जौहर के साथ नजर आ रहे हैं. करण जौहर का ये चैट शो 14 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. इस शो को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. 

Entertainment News LIVE: Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!

करण जौहर के 'कॉफी विद करण सीजन 9' में इस बार बड़े-बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. इनमें कुछ सितारे शो में पहले भी नजर आ चुके हैं तो कुछ शो में डेब्यू करेंगे. गेस्ट लिस्ट की बात करें तो इस बार शो में आलिया भट्ट-शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान-सैफ अली खान, विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, इब्राहिम अली खान-सारा अली खान, अनन्या पांडे-अनन्या बिरला, वरुण धवन-जान्हवी कपूर और वेदांग रैना-शरवरी वाघ-लक्ष्य और शाहरुख खान-आर्यन खान जैसे सितारे नजर आएंगे. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट

'बिग बॉस 20' के अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलेगा. लेटेस्ट प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला. काजी तौकीर और स्काउट ओपी एक बार फिर आपस में झगड़ते दिखाई दिए. नॉमिनेशन के दौरान स्काउट ओपी ने काजी तौकीर को पॉइंट आउट करते हुए कहा, 'काजी ने बोला था कि सो जा वरना सुला दूंगा.' स्काउट ने जैसे ही पुराना मुद्दा उठाया उस पर काजी भड़क गए और उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, 'अबे फालतू मत बोल.'

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'दृश्यम 3' ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया. 11वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 13,605 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 315.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 378.24 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 489.74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा जल्द ही 500 करोड़ के पार पहुंच जाएगा.

Entertainment News LIVE: अवनीत कौर का जन्मदिन

अवनीत कौर आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं. डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स , झलक दिखला जा 5 , मर्दानी , चंद्र नंदिनी और अलादीन- नाम तो सुना होगा जैसे टीवी शोज में अवनीत कौर काम कर अपना नाम बना चुकी हैं. वहीं बॉलीवुड फिल्म टीकू वेड्स शेरू में भी एक्ट्रेस ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म में अवनीत कौर के साथ लीड रोल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे.

Entertainment News LIVE: Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में निधन

नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज ब्रेकिंग बैड में 'वाल्टर व्हाइट जूनियर' का किरदार निभाने वाले एक्टर आरजे मिट्टे का निधन हो गया है. आरजे मिट्टे महज 34 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं. एक्टर के करीबियों ने एक बयान जारी कर एक्टर के निधन की जानकारी दी है.

Entertainment News LIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर

यामी गौतम स्टारर 'नई-नवेली' रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म के ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी यामी गौतम की इस फिल्म को प्यार मिल रहा है. हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस फिल्म का नया गाना 'विनती सुनो' अयोध्या में लॉन्च किया जाएगा. फिल्म की टीम 14 अक्टूबर को राम मंदिर जा रही है और यहां अयोध्या में ही फिल्म का गाना लॉन्च किया जाएगा. फिल्म की टीम गाने लॉन्च का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. इसके साथ ही टीम के मेंबर्स यहां 108 से अधिक वैदिक पंडित सूर्यकुंड में एक साथ वैदिक मंत्रों का जाप करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ