Netflix पर रिलीज होते नंबर 1 पर छा गई ये क्राइम-थ्रिलर, खौफ और सस्पेंस ने मचाया तांडव
Netflix India Top Trending Crime Thriller: अगर आप क्राइम-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को वीकेंड पर जरूर देखें. Netflix पर आते ही यह फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. रेड चिलीज द्वारा निर्मित इस फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है.

Netflix India Top Trending Crime Thriller: अगर आप क्राइम-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को वीकेंड पर जरूर देखें. Netflix पर आते ही यह फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. रेड चिलीज द्वारा निर्मित इस फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है.
ओटीटी प्रेमियों के लिए क्राइम-थ्रिलर
2 / 8अगर आप सच्चे क्राइम-थ्रिलर लवर हो, तो Netflix पर हाल ही में सैफ अली खान की धांसू फिल्म रिलीज हुई है, जिसकी कहानी आपके दिमाग के पुर्जे खोल देगी. अगर इस वीकेंड कुछ अच्छा देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकती है.
सैफ अली खान की नई फिल्म
3 / 8नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अभिनेता सैफ अली खान की नई फिल्म 'कर्तव्य' ने आते ही तहलका मचा दिया है. यह फिल्म रिलीज के साथ ही गूगल और नेटफ्लिक्स के टॉप ट्रेंड्स में नंबर 1 पर जगह बना चुकी है. इसे शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है.
फिल्म कर्तव्य के बारे में
4 / 8इस फिल्म की कहानी झामली कस्बे पर बनी हुई है. इसमें सिर्फ पुलिस ड्रामा नहीं दिखाया गया है, बल्कि समाज का वो खौफनाक चेहरा सामने आया, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे.
खौफ और सस्पेंस का तांडव
5 / 8फिल्म की कहानी एसएचओ पवन मलिक (सैफ अली खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पत्रकार की मर्डर मिस्ट्री और बच्चों के लापता होने के केस की जांच कर रहे हैं. लेकिन जैसे जैसे जांच बढ़ती है, वैसे वैसे खौफनाक जाल सामने आने लगते हैं. यह फिल्म की रोचकता को बढ़ाता है.
स्टार कास्ट ने जीता दिल
6 / 8पुलकित के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे 'सेक्रेड गेम्स' और 'ओमकारा' की तरह इस डार्क और देसी अंदाज में भी बेजोड़ हैं.
अन्य स्टार कास्ट का जलवा
7 / 8उनके साथ संजय मिश्रा, रसिका दुग्गल और जाकिर हुसैन जैसे कड़क कलाकारों ने अपनी सधी हुई एक्टिंग से फिल्म के थ्रिल को और ज्यादा बढ़ा दिया है. नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म टॉप पर ट्रेंड कर रही है.
कितनी मिली रेटिंग?
8 / 8इस फिल्म को 5.7 IMDb रेटिंग मिली है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. अगर आप क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपको बेहद पसंद आएगी. वीकेंड पर आप इसे बिंज वॉच कर सकते हैं.