Money Heist से 10 गुना ज्यादा मजेदार है 7.1 IMDb रेटिंग वाली ये थ्रिलर फिल्म, सदी की सबसे बड़ी चोरी हिला देगी आपका दिमाग

The Heist of the Century movie: अगर आप चोरी-डकैती वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आप इस 7.1 IMDb रेटिंग वाली ये थ्रिलर फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें. यह फिल्म आपको Money Heist से भी ज्यादा अच्छी लगेगी.

Real life heist story movieReal life heist story movie
1 / 8
Real life heist story movie

The Heist of the Century movie: अगर आप चोरी-डकैती वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आप इस 7.1 IMDb रेटिंग वाली ये थ्रिलर फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें. यह फिल्म आपको Money Heist से भी ज्यादा अच्छी लगेगी.  

विज्ञापन

Money Heist जैसी फिल्म

Money Heist जैसी फिल्म2 / 8

अगर आपको Money Heist सीरीज पसंद आई है. तो सदी की सबसे बड़ी चोरी पर बनी इस कॉमेडी थ्रिलर फिल्म को जरूर अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करें. यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है.

विज्ञापन

सच्ची घटना पर आधारित धांसू फिल्म

सच्ची घटना पर आधारित धांसू फिल्म3 / 8

चोरी पर बनीं फिल्में अक्सर साधारण कहानी पर आधारित होती हैं. लेकिन इस फिल्म की कहानी आपका दिमाग खोल देगी. The Heist of the Century (El Robo del Siglo) नाम की ये अर्जेंटीना फिल्म 2020 में आई थी. IMDb पर इसे 7.1 रेटिंग मिली है.

फिल्म की मजेदार कहानी

 फिल्म की मजेदार कहानी4 / 8

इस फिल्म कहानी तब और रोचक हो जाती है, जब आपको पता चलता है कि इस मूवी की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. 2006 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक बैंक की शाखा में छह साधारण से दिखने वाले लोग घुसते हैं. उनके पास असली हथियार नहीं, सिर्फ नकली बंदूकें हैं.

विज्ञापन

करोड़ों डॉलर की लूट

करोड़ों डॉलर की लूट5 / 8

फिल्म में दिखाया गया है कि उनकी योजना इतनी चतुर है कि पूरी पुलिस को चकमा दे देते हैं. वे बैंक में 23 लोगों को बंधक बनाते हैं और 147 लॉकर खोलकर करोड़ों डॉलर की लूट करते हैं.

दिमाग हिला देने वाला ट्विस्ट

दिमाग हिला देने वाला ट्विस्ट6 / 8

जब पुलिस ने चोरों की मांगें मानते हुए बैंक के अंदर धावा बोला, तो वहां एक भी चोर नहीं था. चोरों ने पुलिस को बातचीत में उलझाए रखा और बैंक के बेसमेंट से पहले से खोदी गई एक गुप्त सुरंग के रास्ते चुपचाप फरार हो गए.

विज्ञापन

Money Heist से क्यों बेहतर?

Money Heist से क्यों बेहतर?7 / 8

Money Heist में ड्रामा और एक्शन ज्यादा है, लेकिन ये फिल्म असली घटना पर बनी है. इसमें हंसी भी है, सस्पेंस भी है और दिमाग की चाल भी. इसमें कोई सुपरहीरो नहीं मिलेगा, सिर्फ आम लोग की शातिर बुद्धि मिलेगी, जिससे इतिहास रच देते हैं.

फिल्म की कास्ट

फिल्म की कास्ट8 / 8

इस फिल्म में डिएगो पेरेटी और गुइलेर्मो फ्रांसेला जैसे मशहूर अर्जेंटीना के कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है, जिनकी शानदार एक्टिंग आपके होश उड़ाने के लिए काफी है. इसमें आपको मजेदार ट्विस्ट मिलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन