एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में गोली मारकर हत्या, VIDEO भी आया सामने

पंजाब में एंटी ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा केमिस्ट की दुकानों पर नशे की लत लगाने वाली दवाओं की गैर-कानूनी बिक्री के खिलाफ कैंपेन चलाते थे.

Parvinder Singh Jhota, Punjab drugs, Punjab drug crisis, Parvinder Singh Jhota shot dead, Parvinder Singh Jhota murder, mansa Police, Punjab police, Punjab Crime news

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. (Image- Facebook)

पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ काम करने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने चलाई, जिससे एक्टिविस्ट ने ड्रग्स बेचने को लेकर सवाल पूछे थे. एक्टिविस्ट झोटा केमिस्ट की दुकानों पर नशे की लत लगाने वाली दवाओं की गैर-कानूनी बिक्री के खिलाफ कैंपेन चलाते थे.

विज्ञापन

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. एक्टिविस्ट झोटा ने मेडिकल स्टोर मालिक से बहस को फेसबुक पर लाइव किया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह दुकान मालिक से ड्रग्स बेचने को लेकर सवाल कर रहे हैं. पांच मिनट के एक वीडियो में झोटा एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. वह दावा कर रहे हैं कि बुजुर्ग ने उसकी दुकान से ड्रग्स खरीदे हैं. लेकिन दुकान मालिक इससे इनकार कर रहा है. इसके बाद दोनों में तीखी बहस होती है और दुकान मालिक पिस्तौल निकाल लेता है. इस पर झोटा उससे बार-बार कहते हैं कि ‘मार मुझे, मार मुझे… तुमने पिस्तौल क्यों रखी है?’

विज्ञापन

इसके अलावा झोटा अपने साथियों से पुलिस को बुलाने, और ज्यादा लोगों को इकट्ठा करने के लिए कहते हैं. साथ ही वह दुकानदार से CCTV फुटेज दिखाने के लिए कहते हैं. लेकिन वह नहीं दिखाता है, जिस पर झोटा कहते हैं कि हमारे पास रिकॉर्डिंग है कि इसने तुम्हारे पास से ड्रग्स खरीदी है. करीब चार मिनट तक दोनों में बहस चली और फिर दुकानदार ने गोली चला दी, जिससे झोटा की मौत हो गई. इसके बाद से दुकान मालिक फरार है.

कौन थे एक्टिविस्ट झोटा?

झोटा ड्रग्स के इस्तेमाल के खिलाफ कैंपेन चलाते थे. वह कई वर्षों से मानसा और आस-पास के इलाकों में ड्रग्स के इस्तेमाल आवाज उठाते थे. इसके साथ ही वह मेडिकल स्टोरों में नशीले पदार्थों की गैर-कानूनी बिक्री का भी खुलासा करते थे. फेसबुक पर 24000 से ज्यादा फॉलोअर्स वाले झोटा को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पहचान मिली थी. वह पहली बार साल 2023 में एक मेडिकल स्टोर मालिक से जुड़े विवाद के बाद चर्चा में आए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ