अक्षय कुमार के बाद Welcome To The Jungle के इन 5 सितारों की फीस हुई रिवील, जानें किसे कितनी मिली रकम

Welcome To The Jungle Starcast Fees: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज हो चुका है. अब फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म की रिलीज डेट को लेकर और तेज हो गई है. वहीं इसी बीच अक्षय कुमार के बाद फिल्म के 5 सितारों की फीस भी रिवील हो गई है. चलिए जानते हैं किन-किन सितारों की फीस रिवील हुई है और इन सितारों ने कितने रुपये वसूले हैं?

welcome to the jungle starcast fees reveal
1 / 8

विज्ञापन

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार2 / 8

'वेलकम टू द जंगल' के लिए अक्षय कुमार की फीस पहले ही रिवील हो चुकी है. एक्टर ने इस फिल्म के लिए 90 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये है और बाकी सितारों ने भी करोड़ों चार्ज किए हैं.

विज्ञापन

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी3 / 8

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी भी लीड रोल निभा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए एक्टर ने 4 करोड़ की फीस ली है. वहीं टीजर में भी सुनील शेट्टी की कॉमिक टाइमिंग को देख फैंस काफी एक्साटेड हो गए हैं.

परेश रावल

परेश रावल4 / 8

'हेरा फेरी 3' से पहले इस फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की तिगड़ी फैंस को देखने को मिलने वाली है. वहीं परेश रावल की फीस भी रिवील हो चुकी है. एक्टर को इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये मिले हैं.

विज्ञापन

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी5 / 8

दिशा पाटनी भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के लिए दिशा को 2.5 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं फैंस दिशा को लंबे समय बाद किसी कॉमेडी से भरपूर फिल्म में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

अरशद वारसी

अरशद वारसी6 / 8

अरशद वारसी भी इस फिल्म में अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को खूब हंसाते नजर आएंगे. टीजर में भी एक्टर का लुक रिवील हो चुका है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक अरशद वारसी को इस फिल्म के लिए 2.5 करोड़ रुपये ही मिले हैं.

विज्ञापन

रवीना टंडन

रवीना टंडन7 / 8

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रवीना टंडन भी इस फिल्म में फैंस को एंटरटेन करती नजर आएंगी. एक्ट्रेस की फीस भी रिवील हो चुकी है. रवीना टंडन ने इस फिल्म के लिए 2.5 करोड़ की रकम वसूली है.

इन सितारों की फीस नहीं हुई रिवील

इन सितारों की फीस नहीं हुई रिवील8 / 8

वहीं इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में 25-30 सितारे नजर आएंगे, जिनकी फीस अभी तक रिवील नहीं हुई है. इनमें कृष्णा अभिषेक, राजपाल यादव, कीकू शारदा, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर जैसे सितारे शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन