Netflix से जल्द हटने जा रहीं ये 5 धांसू फिल्में, अभी नहीं देखीं तो बाद में होगा पछतावा!

Netflix Leaving Soon Movies: कुछ फिल्में ऐसी हैं जो जल्द ही नेटफ्लिक्स से विदा लेने वाली हैं. अगर आपने अभी इन फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड नहीं किया, तो बाद में आपको इन्हें ना देख पाने का पछतावा भी हो सकता है. आज ही इन फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

netflix leaving soon movies (6)
1 / 6

विज्ञापन

द टक्सिडो

द टक्सिडो 2 / 6

साल 2002 की ये एक्शन कॉमेडी फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. जैकी चैन की इस फिल्म को अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो फटाफट इसे नेटफ्लिक्स पर देख डालिए. इसमें जैकी चैन के साथ-साथ जेनिफर लव हेविट और डेबी मजार भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

जेमिनी मैन

जेमिनी मैन3 / 6

विल स्मिथ की ये एक्शन फिल्म भी नेटफ्लिक्स से जल्द ही विदा लेने वाली है. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे, जिन्हें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा. वहीं इसमें विल स्मिथ के साथ-साथ मैरी एलिजाबेथ विनस्टेड और क्लाइव ओवेन लीड रोल में हैं.

घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ

घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ4 / 6

साल 2021 में रिलीज हुई ये कॉमेडी फैंटसी फिल्म भी नेटफ्लिक्स से हटने जा रही है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें फिन वोल्फहार्ड, एर्नी हडसन और लोगन किम लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी इसके सीन्स काफी वायरल हैं.

विज्ञापन

द फोरेस्ट

द फोरेस्ट5 / 6

साल 2016 में रिलीज हुई ये अमेरिकन फिल्म भी जल्द ही नेटफ्लिक्स से विदा लेने वाली है. इस फिल्म को जेसन जादा ने डायरेक्ट किया है. वहीं नताली डोर्मर फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं. इस फिल्म में आपको थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर सीन्स मिलेंगे.

स्नाइपर लिगेसी

स्नाइपर लिगेसी6 / 6

ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी. डॉन माइकल पॉल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स की इस लिस्ट में शामिल है. इसमें चैड माइकल कोलिन्स, टॉम बेरेन्जर और डग एलन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन