JioHotstar पर मौजूद हैं Madhuri Dixit की ये 3 फिल्में-सीरीज, कहानी ऐसी की बन जाएंगे फैन
अगर आपको ओटीटी पर मूवी और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको माधुरी दीक्षित की 3 फिल्में और सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप घट बैठे देख सकते हैं. इन फिल्में और सीरीज में माधुरी एक अलग ही अंदाज में नजर आई है. एक मूवी में आपको भरपूर कॉमेडी देखने को मिलता है, तो वहीं दूसरी ओर उनकी सीरीज में जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलता है.

माधुरी दीक्षित
2 / 590 के दशक से लेकर आज तक बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने बड़े पर्दे पर कई फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है. उनकी कई फिल्में हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. आप भी 'धक धक' गर्ल माधुरी दीक्षित के फैन है और आपको उनकी फिल्में-सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए उनकी 3 फिल्में-सीरीज लेकर आए हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
मिसेज देशपांडे
3 / 5लिस्ट में पहला नाम साल 2025 में रिलीज हुई सीरीज 'मिसेज देशपांडे' का आता है. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इस सीरीज को 6 एपिसोड के साथ जारी किया गया है, जिसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
टोटल धमाल
4 / 5दूसरे नंबर पर माधुरी दीक्षित की मूवी 'टोटल धमाल' का नाम शुमार है. इस मूवी में माधुरी के साथ अनिल कपूर, अरशद वारसी, अजय देवगन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता और बोमन ईरानी जैसे कलाकार नजर आए थे. यह एक कॉमेडी एडवेंचर मूवी है, जो आपको बोर नहीं होने देती है. यह फिल्म साल 2019 में रिलीज की गई है. यह मूवी जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है.
लज्जा
5 / 5लिस्ट में आखिरी नाम 'लज्जा' का आता है, जिसे आप जियो हॉटस्टार पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस मूवी को साल 2001 में रिलीज किया गया था. इस मूवी का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था. यह फिल्म लोगों का काफी ज्यादा पसंद आई थी.