---विज्ञापन---

सरहद पार ‘हमजा’ का जलवा, Netflix पर रिलीज होते ही पाकिस्तान में Dhurandhar 2 ने मचाया तहलका

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा चुकी है और यह मूवी इन दिनों पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. लेकिन इस मूवी को विवाद के चलते खाड़ी देशों में रिलीज नहीं किया गया था. ‘धुरंधर 2’ मूवी को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था. लेकिन यह मूवी जब ओटीटी पर रिलीज हुई, तो यह मूवी उन खाड़ी देशों में भी पहुंच गई है. जहां फिल्म को बैन किया गया था.  

‘धुरंधर द रिवेंज’ मूवी हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम की गई है. दरअसल, एक सोशल मीडिया क्रिएटर के अनुसार ‘धुरंधर 2’ पाकिस्तान में रिलीज होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सर्वर ही क्रैश हो गया था. हालांकि, अब यह मूवी बॉर्डर पार ट्रेंड कर रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: OTT पर आते ही छाई 8 एपिसोड की ये क्राइम थ्रिलर सीरीज, वीकेंड पर भूलकर भी ना करें मिस

पाकिस्तान में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही ‘धुरंधर 2’

आपको बता दें कि पाकिस्तान के कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पाकिस्तान में सर्वर क्रैश हो गया है. दरअसल, इस मूवी को देखने के लिए पाकिस्तानी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि, अब माविया उमर फारूकी ने एक और दूसरा वीडियो शेयर किया है, जिसमें दावा किया है कि फिल्म 24 घंटे में ही पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Netflix पर नंबर 1 बनी ये एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म, IMDb रेटिंग भी है शानदार

भारत में कब रिलीज होगी ‘धुरंधर द रिवेंज’

दरअसल, पाकिस्तानी क्रिएटर का कहना है कि पाकिस्तान में अभी तक फिल्म ने 24 घंटे के अंदर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. दरअसल, टूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पाकिस्तान में धुरंधर मूवी नंबर 1 ट्रेंडिंग पर आ गई है. पाकिस्तान में धुरंधर ने धूम मचा दी है. ये क्या कर दिया आदित्य धर ने पाकिस्तान में’ आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर आ रही है. यह मूवी भारत में  4 जून 2026 को रिलीज होने वाली है.  

First published on: May 16, 2026 04:27 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola