अक्षय कुमार ने Welcome To The Jungle के लिए कितने वसूले पैसे? टीजर रिलीज होते ही फीस हुई रिवील

Welcome To The Jungle Akshay Kumar Fees: अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज हो चुका है. सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. इसके साथ ही अक्षय कुमार की फीस भी रिवील हो गई है. चलिए जानते हैं अक्षय कुमार को इस फिल्म के लिए कितनी फीस मिली है?

Welcome To The Jungle Akshay Kumar Fees

Welcome To The Jungle Akshay Kumar Fees: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज हो गया है. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा. टीजर रिलीज होने के बाद ही सोशल मीडिया पर फैंस को इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है. वहीं इसके साथ ही अक्षय कुमार की फीस भी सामने आ गई है. खबरें हैं कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने मोटी रकम वसूली है. टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट सुर्खियों में आ गई है. चलिए जानते हैं अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली?

विज्ञापन

फिल्म का टीजर हुआ रिलीज

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. अब कल यानी 15 मई को फिल्म का नया टीजर रिलीज हुआ, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और तेज कर दिया है. वहीं फिल्म के टीजर में अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये टीजर काफी वायरल हो रहा है. खिलाड़ी कुमार के साथ फिल्म के टीजर में तुषार कपूर और सुनील कपूर की भी कॉमेडी देखने को मिली.

विज्ञापन

अक्षय कुमार की फीस

वहीं अब अक्षय कुमार की फीस भी चर्चाओं में आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए 90 करोड़ रुपये की फीस ली है. वहीं अक्षय कुमार इस फिल्म में लीड रोल तो निभा ही रहे हैं, इसके साथ ही वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स के जरिए इस फिल्म में अक्षय कुमार बतौर प्रोड्यूसर भी काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म में कौन-कौन?

बता दें अभी तक ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है. हालांकि अभी तक ट्रेलर को लेकर भी कोई अपडेट सामने नहीं आया है. वहीं 18 मई को फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज होने वाला है. बता दें इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, तुषार कपूर, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, अनिल कपूर, संजय दत्त, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, जॉनी लीवर, राहुल देव, राजपाल यादव और बॉबी देओल जैसे कई सितारे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ