सब्जी पकाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलतियां? स्वाद और पोषण पर पड़ सकता है असर
Vegetables Cooking Tips: कई बार सब्जी खाने के बाद भी फायदा नहीं मिल पाता, क्योंकि इसे बनाते वक्त हम ऐसी गलतियां पर बैठते हैं जिससे इसके पोषण तत्व खत्म हो जाते हैं. इसलिए आप सिर्फ स्वाद के लिए सब्जियां न खाएं और इन्हें पकाते वक्त इन बातों का ध्यान रखें.

सब्जियां हमारी रोजाना की डाइट का अहम हिस्सा हैं, जिसमें विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. हरी पत्तेदार सब्जियों से लेकर गाजर, लौकी, फूलगोभी और बीन्स तक, हर सब्जी की अपनी अलग खासियत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सब्जियों को पकाने का तरीका उनके स्वाद और पोषण पर असर डाल सकता है? ऐसा इसलिए क्योंकि सब्जियों को तेज आंच पर पकाने या ज्यादा तेल इस्तेमाल करने से नुकसान हो सकता है. बेहतर होगा कि आप सब्जियों को बनाते वक्त नीचे बताई गई गलतियां न करें.
सब्जियों का काला या खराब हिस्सा न निकालना
2 / 6सब्जियों के काले निशान सिर्फ गंदगी या मिट्टी समझकर नजरअंदाज न करें. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें बैक्टीरिया हो सकते हैं जो पेट के अंदर जाकर दर्द या जलन पैदा करते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप इन काले निशान को चाकू की मदद से काट दें और फिर अच्छी तरह से साफ करें. सब्जियां साफ करने के लिए बहते हुए पानी का इस्तेमाल करें. इसे भी पढ़ें- व्रत वाला दही हो जाता है खट्टा? इन आसान ट्रिक्स से लंबे समय तक रहेगा फ्रेश
सब्जियों को काटने के बाद पानी में भिगोकर रखना
3 / 6कुछ लोग आलू, बैंगन और दूसरी सब्जियों को काटने के बाद लंबे समय तक पानी में भिगोकर रखते हैं. मगर ऐसा करना सही नहीं है, आप सब्जियों को काटने से पहले पानी में भिगोकर रख सकते हैं. अगर बाद में सब्जियों को पानी में भिगोकर रखेंगे तो इससे सब्जी के सारे पोषक तत्व खत्म हो जाएंगे.
सब्जियों को बहुत देर तक पकाना
4 / 6सब्जियां पकाते वक्त की जाने वाली सबसे आम गलतियों में से एक है उन्हें जरूरत से ज्यादा देर तक पकाना. कई लोग सब्जियों को तब तक पकाते रहते हैं, जब तक वे पूरी तरह गल न जाएं. हालांकि, कुछ डिशेज में सब्जियों का पकना जरूरी होता है, लेकिन हर सब्जी को बहुत ज्यादा पकाना सही नहीं माना जाता. ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे समय तक गर्म करने से विटामिन सी और सब्जियों का रंग इफेक्ट होता है.
सब्जियों में जरूरत से ज्यादा तेल डालना
5 / 6सब्जी पकाते समय तेल की मात्रा का ध्यान रखना भी जरूरी है. कुछ सब्जियां तेल, मसाले या स्वाद के लिए ज्यादा पकाई जाती हैं, लेकिन इन चीजों से पोषक तत्वों पर काफी असर पड़ता है. वहीं, अगर सब्जी को ज्यादा पानी में उबाला जाता है और बाद में उस पानी को फेंक दिया जाता है तो पानी के साथ कुछ विटामिन और मिनरल्स भी निकल सकते हैं.
सब्जियों को तेज आंच पर पकाना
6 / 6कई लोग जल्दी खाना बनाने के लिए सब्जियों को तेज आंच पर लंबे समय तक पकाते हैं. इससे सब्जी नीचे से जल सकती है, मसाले चिपक सकते हैं और उसका स्वाद खराब हो सकता है. वहीं, ज्यादा पकाने से सब्जियों के पोषक तत्वों पर भी असर पड़ता है, जिससे सब्जी खाने का कोई खास फायदा नजर नहीं आता. इसलिए हल्की आंच पर सब्जियों को पकाएं और हल्के मसालों का इस्तेमाल करें. इसे भी पढ़ें- कुकर में चावल बनाते समय हो गए चिपचिपे? फेंकें नहीं, इस आसान तरीके से करें ठीक