वो इकलौता स्टार, जिसने दी 1000 करोड़ कमाने वाली 4 फिल्में; 113 साल में पहली बार हुआ ये कमाल

बॉलीवुड की कई फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बनाती रहती हैं. रणवीर सिंह से लेकर शाहरुख खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं. लेकिन साल 2026 में एक बॉलीवुड स्टार ने 113 साल में ऐसा कमाल किया है, जिसे अभी तक किसी एक्टर ने नहीं किया. इस सितारे की 4 फिल्में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं.

Sanjay dutt 4 movies crossed 1000 crores
1 / 7

विज्ञापन

इस सितारे ने रचा इतिहास

इस सितारे ने रचा इतिहास2 / 7

फिल्म इंडस्ट्री में फिलहाल शाहरुख खान, रणवीर सिंह, आमिर खान, प्रभास और अल्लू अर्जुन ही ऐसे सितारे हैं जिन्होंने 1000 करोड़ी फिल्में दी हैं. वहीं इन सब को पीछे छोड़कर संजय दत्त ने ऐसा इतिहास रच दिया है जो फिल्म इंडस्ट्री के 113 में कोई नहीं कर पाया है.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस के बने बादशाह

बॉक्स ऑफिस के बने बादशाह3 / 7

संजय दत्त की 4 फिल्में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं. इस रिकॉर्ड को अपने नाम करके संजय दत्त अब फिल्म इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस के बादशाह बन गए हैं. वहीं संजय दत्त के फैंस भी इस रिकॉर्ड से काफी खुश नजर आ रहे हैं.

लगातार 2 फिल्में ने किए 1000 करोड़ पार

लगातार 2 फिल्में ने किए 1000 करोड़ पार4 / 7

साल 2025 और 2026 में संजय दत्त की 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर सबको चौंका दिया. इसी फिल्म ने संजय दत्त के साथ-साथ रणवीर सिंह को भी बॉलीवुड का टॉप एक्टर बना दिया है.

विज्ञापन

साल 2022 में भी दे चुके 1000 करोड़ी फिल्म

साल 2022 में भी दे चुके 1000 करोड़ी फिल्म5 / 7

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' से पहले साल 2022 में आई संजय दत्त की 'केजीएफ चैप्टर 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. इस फिल्म में संजय दत्त ने विलेन का किरदार निभाया था. वहीं लीड रोल में यश नजर आए थे.

इन फिल्मों ने बना दिया बॉक्स ऑफिस किंग

इन फिल्मों ने बना दिया बॉक्स ऑफिस किंग6 / 7

'धुरंधर', 'धुरंधर 2' और 'केजीएफ चैप्टर 2' के साथ-साथ संजय दत्त 'जवान' मूवी में भी नजर आ चुके हैं. शाहरुख खान की इस फिल्म ने भी 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. हालांकि इस फिल्म में संजय दत्त का रोल छोटा ही था, लेकिन ये भी उनकी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.

विज्ञापन

ऑडियंस का जीता दिल

ऑडियंस का जीता दिल7 / 7

वहीं 'धुरंधर', 'धुरंधर 2', 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'जवान' जैसी फिल्में हिंदी सिनेमा की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं. इन सभी फिल्मों में संजय दत्त भी नजर आए और ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी किया. इन फिल्मों की बदौलत अब संजय दत्त 1000 करोड़ की 4 फिल्में देने वाले इकलौते एक्टर बन गए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन