‘3 इडियट्स 2’ से लेकर 'गोलमाल 5' तक... बॉलीवुड की 6 क्लासिक फिल्में, जिनके Sequel मचाएंगे तबाही, जानें कहां तक पहुंचा काम?

Upcoming Bollywood Movies Sequels: जल्द ही कई पुरानी क्लासिक फिल्मों के रीमेक या सीक्वल आने वाले हैं. ‘3 इडियट्स 2’ से लेकर 'गोलमाल 5' तक ये 6 फिल्में फिर से आपका मनोरंजन करने के लिए लाइन में लगी हैं. आइए जानते हैं इनका काम कहां तक पहुंचा है.

upcoming Bollywood sequels
1 / 8
upcoming Bollywood sequels

Upcoming Bollywood  Movies Sequels: जल्द ही कई पुरानी क्लासिक फिल्मों के रीमेक या सीक्वल आने वाले हैं. ‘3 इडियट्स 2’ से लेकर 'गोलमाल 5' तक ये 6 फिल्में फिर से आपका मनोरंजन करने के लिए लाइन में लगी हैं. आइए जानते हैं इनका काम कहां तक पहुंचा है.  

विज्ञापन

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्में

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्में2 / 8

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने कई साल पहले दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. अक्षय कुमार, परेश रावल, आमिर खान से लेकर अरशद वारसी तक सभी फिल्म अपनी पुरानी कॉमेडी-थ्रिलर फिल्मों के सीक्वल में नजर आने वाले हैं. आइए देखते हैं पूरी लिस्ट.

विज्ञापन

नो एंट्री 2

नो एंट्री 23 / 8

साल 2005 में आई ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म नो एंट्री ने धमाल मचाया था. अब फिर से 'नो एंट्री में एंट्री' फिल्म बड़े पर्दे पर तहलका मचाने वाली है. इससे जुड़ी हालिया अपडेट के मुताबिक, मुख्य कलाकारों में अभी सिर्फ अर्जुन कपूर जुड़े हुए हैं. वहीं वरुण धवन में टाइमिंग मैच ना होने के कारण फिल्म को अलविदा कह दिया है. फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी जांच चल रही है.

गोलमाल 5

गोलमाल 54 / 8

रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 (Golmaal 5) जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है. इससे पहले साल 2017 में गोलमाल अगेन ने भारी सफलता हासिल की थी, जिसके बाद उसके नए सीक्वल पर काम चल रहा है. फिल्म की कोर टीम यानी अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू इस भाग में भी धमाल मचाएंगे.

विज्ञापन

भागम भाग 2

भागम भाग 2 5 / 8

साल 2006 में आई प्रियदर्शन की फिल्म भागम भाग ने लोगों को खूब हंसाया है. अब जल्द ही इसका सीक्वल भी सामने आएगा, जिसमें अक्षय कुमार और परेश रावल फिर से अपनी भूमिकाओं में साथ नजर आएंगे. हालांकि इस फिल्म में गोविंद का हिस्सा नहीं है, जिसको अब मनोज बाजपेई रीप्लेस करेंगे.

धमाल 4

 धमाल 4 6 / 8

साल 2007 में आई मजेदार कॉमेडी फिल्म धमाल ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. फिल्म अब अपने सीक्वल धमाल 4 (Dhamaal 4) के साथ जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. खबर है कि फिल्म में इसके पुराने किरदारों के साथ-साथ कुछ नए चेहरे भी जोड़े जाने की योजना है. यह फिल्म भी अगले 1-2 सालों के भीतर बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हो रही है.

विज्ञापन

तुम्बाड 2

तुम्बाड 27 / 8

साल 2018 में आई तुम्बाड को कई सालों बाद असली सफलता मिली. लेकिन अब 2027 में इस फिल्म का सीक्वल रिलीज होने वाला है. हालिया जानकारी के मुताबिक, फिल्म में आलिया भट्ट भी किरदार निभा सकती हैं.

3 इडियट्स 2

3 इडियट्स 2 8 / 8

आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की फिल्म 3 इडियट्स ने खूब मनोरंजन किया था. बता दें कि अब इसका दूसरा पार्ट भी तैयार हो रहा है. इस फिल्म के बड़े अपडेट पर बात करें तो विक्की कौशल फिल्म का अहम किरदार निभा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन