---विज्ञापन---

Parag Tyagi ने शेफाली जरीवाला की मौत की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, काले जादू जैसी बातों का किया जिक्र

बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने उनके परिवार वालों के साथ-साथ उनके फैंस को भी काफी बड़ी झटका दिया था. एक्ट्रेस के निधन के बाद पराग त्यागी ने काफी दुखों का सामना किया है. पराग ने काले जादू और नकारात्मक ऊर्जा भी जिक्र किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस पराग त्यागी ने हाल ही में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन को लेकर एक बड़ा और भावुक बयान दिया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है. पराग ने कहा कि शेफाली की मौत के दौरान उन्हें कई सारी चीजें बेहद आश्चर्यजनक लगी थी और अस्वाभाविक महसूस हुई थीं. लेकिन पराग ने साफ किया है कि वो किसी पर भी आरोप नहीं लगा रहे हैं, उन्होंने सब कुछ अब भगवान के ऊपर छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई ये बांग्लादेशी इंफ्लुएंसर, चेन्नई में इलाज के दौरान हुई मौत

---विज्ञापन---

शेफाली जरीवाला की मौत पर क्या बोले पराग त्यागी?

हाल ही में आईएएनएस से बातचीत करते हुए पराग त्यागी से एक सवाल किया, जिसमें पराग ने नकारात्मक ऊर्जा या काले जादू जैसी बातें कहीं थी. उनसे सवाल पूछा गया कि आखिर आपको ऐसा क्यों लगता है. इस बात का जवाब देते हुए पराग त्यागी ने बताया, ‘उस दौरान कुछ चीजें काफी दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वाभाविक लगी थी. पराग ने आगे कहा कि हम दोनों अपनी हेल्थ को लेकर काफी सहज रहते थे. हम दोनों नियमित रूप से ब्लड टेस्ट और हेल्थ चेकअप कराया करते थे. इतना ही नहीं मैं उस दौरान आध्यात्मिक रूप से भी काफी जुड़ा हुआ था. मैं भगवान हनुमान की भक्ति में लीन रहता था.

यह भी पढ़ें: Netflix पर तहलका मचा रहीं ये 5 धांसू फिल्में, कहानी ऐसी की सीट छोड़ना होगा मुश्किल

पराग त्यागी ने किस टीवी शोज में काम किया है?

पराग त्यागी ने आगे बताया कि मुझे उस दौरान महसूस हुआ था कि कुछ भी ठीक नहीं है. लेकिन मैं उस समय कुछ समझ नहीं पाया था. हालांकि, मैंने साल 2021 से लेकर 2024 के बीच कई चीजों को समझना शुरू किया था. पराग ने साफ कहा कि मुझे ऐसा लगा कि कुछ तो अस्वाभाविक हुआ था. लेकिन पराग ने यह भी साफ किया की मैं किसी को भी दोषी नहीं ठहरा रहा हूं, अब मैंने सब कुछ भगवान के हाथों में छोड़ दिया है मैं अब सिर्फ भगवान से जुड़ा रहता हूं, मैं समझता हूं कि एक न एक दिन सच अपने आप सामने आ जाएगा. बता दें कि पराग त्यागी ने ‘पवित्र रिश्ता’ और ‘जोधा अकबर’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुके हैं.

---विज्ञापन---
First published on: May 17, 2026 04:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola