Bigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे…', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट; नॉमिनेशन टास्क में घरवालों के बदले तेवर!
Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में लेटेस्ट प्रोमो रिलीज हुआ है और प्रोमो में काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच झगड़ा देखने को मिला है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच होगी बहस (Pic Credit- Screengrab)
Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ चर्चाओं में बना हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के गेम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. हाल ही में घर में टीवी एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नकुल ढुल की वाइल्ड कार्ड एंट्री देखने को मिली. इन दोनों के आने से घर का माहौल भी बदलता नजर आ रहा है. वहीं जहां मनीष गोयल का गेम अभी दिखाई नहीं दे रहा है तो वहीं दूसरी ओर नकुल ढुल पहले ही दिन चर्चाओं में आ गए हैं. नकुल ढुल ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स के साथ घुलते-मिलते भी नजर आए. इसके साथ ही मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें एक बार फिर काजी तौकीर और स्काउट ओपी का झगड़ा देखने को मिला.
विज्ञापन
स्काउट और काजी के बीच हुई बहस
‘बिग बॉस 20’ के अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलेगा. लेटेस्ट प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला. काजी तौकीर और स्काउट ओपी एक बार फिर आपस में झगड़ते दिखाई दिए. नॉमिनेशन के दौरान स्काउट ओपी ने काजी तौकीर को पॉइंट आउट करते हुए कहा, ‘काजी ने बोला था कि सो जा वरना सुला दूंगा.’ स्काउट ने जैसे ही पुराना मुद्दा उठाया उस पर काजी भड़क गए और उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, ‘अबे फालतू मत बोल.’
काजी तौकीर चिल्लाते हुए अपनी जगह से खड़े हो गए और स्काउट भी उनसे भिड़ गए. स्काउट ओपी ने भी चिल्लाते हुए कहा, ‘तेरे जैसे बहुत देखे हैं.’ सोशल मीडिया पर अब दोनों के बीच का ये लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. दोनों के बीच फिर से लड़ाई देखकर लग रहा है कि वीकेंड का वार के बाद भी दोनों के बीच झगड़ा खत्म नहीं हुआ है, ये ही वजह है कि दोनों के बीच आए दिन लड़ाई देखने को मिल रही है. बता दें पिछले हफ्ते भी दोनों के बीच काफी बड़ी लड़ाई हुई थी. इस मुद्दे को सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में उठाया था और दोनों को ही फटकार लगाई थी.
वहीं नॉमिनेशन में नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. इस हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ में कौन-कौन नॉमिनेट हुए हैं, उन कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. इनमें काजी तौकीर, स्काउट ओपी, यंग डीएसए, गुल्लू, उदिति सिंह, अमन गांधी, अरिश्फा खान, कनिका मान, माही विज, मैरी कॉम और लव गिल शामिल हैं. वहीं कैप्टन आसिफ शेख और आम्रपाली दुबे इस नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं. साथ ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स मनीष गोयल और नकुल ढुल भी इस नॉमिनेशन से सुरक्षित रहे.