
1 / 8
Inspector Avinash Season 2 Villian: रणदीप हुड्डा की नई सीरीज Inspector Avinash 2 ने Jio Hotstar पर धावा बोल दिया है. लेकिन सीजन 2 में रणदीप से ज्यादा सीरीज के विलेन सुर्खियां बटोर रहे हैं. सीरीज के 10 एपिसोड्स में दिखाए गए खूंखार दृश्य आपको चौंका देंगे.
रणदीप हुड्डा की नई सीरीज

2 / 8
रणदीप हुड्डा की नई वेब सीरीज Inspector Avinash 2 इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है. Jio Hotstar पर रिलीज हुए इस दूसरे सीजन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन इस बाद रणवीर से ज्यादा सीरीज के विलेन सुर्खियां बटोर रहे हैं.
यूपी का जाबांज पुलिस

3 / 8
इस सीरीज में रणदीप यूपी के जांबाज पुलिस कर्मी (अविनाश मिश्रा) के किरदार में नजर आए हैं. लेकिन सीरीज के इस खूंखार विलेन ने पूरी पुलिसिया सल्तनत की नाक में दम कर रखा है.
कौन है खूंखार विलेन?

4 / 8
इस सीरीज में अभिनेता अभिमन्यु सिंह ने खूंखार विलेन का किरदार निभाया है. साथ ही अमित सियाल के रोल ने भी फिल्म में खूब क्रूरता भरी. इन दोनों के आतंक ने फिल्म को काफी रोचक बनाया है.
अभिमन्यु सिंग का खूखांर अवतार

5 / 8
इस सीरीज में अभिमन्यु ने देविकांत त्रिवेदी का किरदार निभाया है. उनके चेहरे के हाव भाव और बात करने के लहजे ने देखने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए. उनके किरदार ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं हैं. विलेन अभिमन्यु की एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.
अमित सियाल का किरदार

6 / 8
इसमें अमित सियाल ने एक बेहद चालाक और ठंडे दिमाग वाले क्रिमिनल 'अजीम शेख' की भूमिका निभाई है, जो पर्दे पर हीरो को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं.
रोंगटे खड़े करने वाले सीन्स

7 / 8
सीरीज में कई ऐसे पल सामने आएंगे, जिसमें बहुत ज्यादा रियलिस्टिक और खौफनाक तरीके के सीन्स आपको नजर आएंगे. इसमें गन-फाइट से लेकर बेरहमी से किए गए मर्डर्स शामिल हैं, जो कमजोर दिल वालों के लिए नहीं हैं.
क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज

8 / 8
अगर आप क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो इस मर्डर मिस्ट्री को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें. यह आपका फुल मनोरंजन करेगी.