खेसारी लाल यादव-आकांक्षा पुरी के 4 मिनट 18 सेकंड के रोमांटिक गाने ने उड़ाया गर्दा! Youtube पर मिले 65 मिलियन व्यूज

Khesari Lal Yadav Akanksha Puri Romantic Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर एक्टर का भोजपुरी रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं आंकाशा पुरी भी इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस गाने के बारे में बात कर रहे हैं?

Khesari Lal Yadav Akanksha Puri Romantic Song
1 / 8

विज्ञापन

भोजपुरी गाने ने मचाया गदर

भोजपुरी गाने ने मचाया गदर2 / 8

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी फैंस की काफी पसंदीदा जोड़ी है. वहीं अब दोनों का एक साल पुराना रोमांटिक गाना 'सरसों के तेलवा' यूट्यूब पर बवाल काट रहा है. इस गाने पर सोशल मीडिया पर भी यूजर्स रील्स बना रहे हैं.

विज्ञापन

यूट्यूब पर मिले 65 मिलियन व्यूज

यूट्यूब पर मिले 65 मिलियन व्यूज3 / 8

एक साल पहले रिलीज हुए इस गाने ने यूट्यूब पर 65 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं. वहीं इस गाने को 4 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं. गाने में आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है.

किस भोजपुरी फिल्म का है गाना?

किस भोजपुरी फिल्म का है गाना?4 / 8

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का ये वायरल गाना उनकी ही भोजपुरी फिल्म 'रिश्ते' का है. भले ही इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज हुए 1 साल से ज्यादा हो गया हो, लेकिन आज भी सोशल मीडिया पर ये गर्दा उड़ा रहा है.

विज्ञापन

दोनों की दिखी गजब केमिस्ट्री

दोनों की दिखी गजब केमिस्ट्री5 / 8

'सरसों के तेलवा' गाने के वीडियो में आकांक्षा पुरी अपनी अदाओं से खेसारी लाल यादव को छेड़ती नजर आ रही हैं. दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है, जिससे फैंस भी दोनों के इस गाने के दीवाने हो गए हैं.

किसने गाया गाना?

किसने गाया गाना?6 / 8

'सरसों के तेलवा' के वीडियो में जहां आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव नजर आ रहे हैं, वहीं इस गाने को शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. ये ही वजह है कि सितारों के कॉम्बिनेशन से बना ये गाना आज वायरल गाना बन गया है.

विज्ञापन

फिल्म में कौन-कौन?

फिल्म में कौन-कौन?7 / 8

फिल्म 'रिश्ते' में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के साथ-साथ रति पांडे और समर्थ चतुर्वेदी ने भी लीड रोल निभाया था. इन सभी सितारों से सजी इस फिल्म को भी फैंस ने काफी पसंद किया था और आज भी ये भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस फिल्मों में से एक है.

दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज

दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज8 / 8

बता दें आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी इतनी हिट है कि अक्सर दोनों की डेटिंग की अफवाहें भी सामने आती हैं. हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ बयान जारी नहीं किया है. वहीं दोनों को हर इवेंट्स में साथ देखा जा चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन