Raja Shivaji Box Office Collection Day 16: ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, जानें 16वें दिन का कलेक्शन

Raja Shivaji Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 16 दिन का समय बीत चुका है. चलिए जानते हैं की फिल्म ने 16वें दिन कितने का कलेक्शन किया है.

Raja shivaji

'राजा शिवाजी' ने 16वें दिन कितने का किया कलेक्शन

विज्ञापन

Raja Shivaji Box Office Collection: रितेश देशमुख का स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को दो भाषाओं में रिलीज किया गया है मराठी और हिंदी. यह फिल्म मराठी भाषा में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. हालांकि हिंदी में भी इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने मराठी भाषा में 8 करोड़ और हिंदी भाषा में 3.35 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने एक हफ्ते में 52.65 करोड़ रुपए छापे थे.

यह भी पढ़ें: Prime Video की ये सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ पर पड़ी भारी, IMDb पर मिली जबरदस्त रेटिंग

विज्ञापन

‘राजा शिवाजी’ ने 16वें दिन कितने का किया कलेक्शन

हालांकि, मूवी का कलेक्शन दूसरे हफ्ते काफी काम हो गया था. फिल्म ने दूसरे हफ्ते सिर्फ 24.30 करोड़ रुपये कमाए थे. इतना ही नहीं फिल्म ने 15वें दिन महज 1.45 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई थी. लेकिन फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को वीकेंड का शानदार फायदा मिला और फिल्म ने आज यानी 16 मई को खबर लिखे जाने तक 2.25 करोड़ रुपये का शानदार कमाई की है. फिल्म ने हिंदी भाषा में 28 लाख, तो वहीं मराठी भाषा में 1.97 करोड़ रुपये छापे हैं. आपको बता दे कि इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, वामिका गब्बी, फरीदा खान, विद्या बालन और संजय दत्त जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है.

‘राजा शिवाजी’ का डायरेक्टर कौन है?

सुपरस्टार रितेश देशमुख ने हाल ही जानकारी दी है कि फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में काम करने के लिए कई कलाकारों ने फीस नहीं ली थी. इस लिस्ट में सलमान खान, विद्या बालन जैसे कलाकारों का नाम शामिल है, जिन्होंने बिना पैसे लिए फिल्म में काम किया था. आपको बता दे कि इस फिल्म का डायरेक्शन रितेश देशमुख ने किया है. वही मूवी को प्रोड्यूस उनकी पत्नी जनरली डिसूजा की कंपनी ने किया है. फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के किरदार को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. फिल्म में उनका कैमियो दिखाया गया है, जिसने लोगों के दिलों को जीत लिया है. इस फिल्म ने अभी तक 80.65 करोड़ रुपये कमाए हैं. रिपोर्ट के अनुसार राजा शिवाजी को बनाने में लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. मूवी को हिट होने के लिए अभी काफी संघर्ष करना पड़ेगा. अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे थिएटर में जाकर देख सकते हैं. इस मूवी में छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी देखने को मिलती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ