Netflix से JioHotstar तक, OTT पर देखें विक्की कौशल की ये 8 धांसू फिल्में; एक ने तो छापे 800 करोड़

Vicky Kaushal Birthday: विक्की कौशल आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर आप ओटीटी पर विक्की कौशल की धांसू फिल्मों को बिंज वॉच कर सकते हैं. इन फिल्मों ने ऑडियंस का दिल जीतकर बॉक्स ऑफिस पर भी करोड़ों की कमाई की. इन फिल्मों को आप नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर देख सकते हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Vicky Kaushal Birthday
1 / 9

विज्ञापन

छावा

छावा2 / 9

विक्की कौशल की 'छावा' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 800 से ज्यादा करोड़ की कमाई की. वहीं आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक3 / 9

साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम भी लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ-साथ यामी गौतम, कीर्ति कुल्हारी, मोहित रैना और परेश रावल लीड रोल में हैं. आप इस फिल्म को घर बैठकर जी5 पर देख सकते हैं.

सैम बहादुर

सैम बहादुर4 / 9

विक्की कौशल की ये फिल्म भी धांसू फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विक्की कौशल के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं. ये फिल्म भी जी5 पर मौजूद है.

विज्ञापन

सरदार उधम सिंह

सरदार उधम सिंह5 / 9

साल 2021 में आई इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म की कहानी ऑडियंस के दिलों पर छा गई थी. वहीं इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ-साथ बनिता संधू और अमोल पाराशर लीड रोल में हैं. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

संजू

संजू6 / 9

साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में भी विक्की कौशल को काफी पसंद किया गया था. फिल्म में विक्की कौशल के साथ-साथ रणबीर कपूर भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में दोनों सितारों की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

मनमर्जियां

मनमर्जियां7 / 9

इस फिल्म को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. विक्की कौशल की इस फिल्म को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ-साथ तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

मसान

मसान8 / 9

साल 2015 में रिलीज हुई ये फिल्म भी आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ लीड रोल में ऋचा चड्ढा भी नजर आईं. वहीं फैंस ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

राजी

राजी9 / 9

साल 2018 में रिलीज हुई विक्की कौशल की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ-साथ आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन