Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस को अजय देवगन की थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है और ये ही वजह है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन पार कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. हालांकि 11वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. चलिए जानते हैं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.
‘दृश्यम 3’ ने 11वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘दृश्यम 3’ ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया. 10वें दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 11वें दिन भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ की कमाई की थी. वहीं 11वें दिन फिल्म के आंकड़ों के अनुसार फिल्म की कमाई में 16.25 करोड़ की गिरावट देखने को मिली. 11वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 13,605 रहे.
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत में फिल्म ने अब तक 315.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 378.24 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 489.74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा जल्द ही 500 करोड़ के पार पहुंच जाएगा. लगभग 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 489.74 करोड़ कमाई कर अपनी जगह बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में बना ली है. सोशल मीडिया पर भी स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.
फिल्म की स्टारकास्ट
‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन के साथ-साथ जयदीप अहलावत की जोड़ी को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इन दोनों सितारों की एक्टिंग पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. वहीं अजय देवगन और जयदीप अहलावत के साथ-साथ और भी कई सितारे हैं जिन्होंने फिल्मों में चार चांद लगा दिए हैं. इनमें तब्बू, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, श्रिया सरन और प्रकाश राज जैसे सितारे शामिल हैं. प्रकाश राज और जयदीप अहलावत इस फिल्म में नए किरदार हैं. वहीं सौरभ शुक्ला का भी फिल्म में कैमियो देखने को मिला.