Prime Video पर पहले नंबर पर छाई 10 एपिसोड्स की ये रोमांटिक सीरीज, बड़ी-बड़ी क्राइम-थ्रिलर को भी पछाड़ा!

Prime Video Trending Series: प्राइम वीडियो पर एक से बढ़कर एक सीरीज और फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. आज हम एक ऐसी सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो रिलीज होते ही पहले नंबर पर छाई हुई है. इस सीरीज ने बड़ी-बड़ी थ्रिलर सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं?

prime video trending off campus
1 / 7

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 7

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'ऑफ कैंपस' है. ये रोमांटिक सीरीज रिलीज होते ही प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस इस सीरीज का पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं.

विज्ञापन

कॉलेज लाइफ पर बनी कहानी

कॉलेज लाइफ पर बनी कहानी3 / 7

इस सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी कॉलेज रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके देखते-देखते आपके कॉलेज की यादें भी ताजा हो जाएंगी. अगर आप किसी अलग सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो ये आपके लिए परफेक्ट चॉइस है.

कहानी में ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट4 / 7

सीरीज में हन्ना वेलस और गैरेट ग्राहम की कहानी को दिखाया गया है. कहानी के शुरुआत में इन दोनों के बीच एक नकली लव स्टोरी देखने को मिलती है. अपने-अपने फायदे के लिए ये दोनों झूठी लव स्टोरी का नाटक करते हैं.

विज्ञापन

कितने हैं एपिसोड्स?

कितने हैं एपिसोड्स?5 / 7

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-पैसे सीरीज में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. वहीं इस सीरीज के अब तक 10 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं और आपको एक एपिसोड को देखकर मजा आने वाला है.

कितनी है IMDb रेटिंग?

कितनी है IMDb रेटिंग?6 / 7

वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग भी टॉप है. इसे 8.2 रेटिंग मिली है. पार्टनर के साथ फ्री टाइम में बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज एक परफेक्ट चॉइस है. सोशल मीडिया पर भी सीरीज को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

इन सीरीज को छोड़ा पीछे

इन सीरीज को छोड़ा पीछे7 / 7

'ऑफ कैंपस' ने रिलीज होते ही 'सपने वर्सेस एवरीवन', 'मटका किंग', 'फ्रॉम' और 'द बॉयज' सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. इन सभी सीरीज को पीछे छोड़कर ऑफ कैंपस प्राइम वीडियो की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन