एक फिल्म ने रातोंरात बदल दी थी बॉलीवुड की 'स्वीटी' की किस्मत, आज 'ड्रीम गर्ल' बन कर रहीं राज!

Birthday Special: बॉलीवुड के कई सितारे हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है. ये सितारे आज ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसकी किस्मत एक फिल्म से बदल गई थी और आज ये एक्ट्रेस 'ड्रीम गर्ल' बनकर इंडस्ट्री में रजा कर रही है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस हसीना के बारे में बात कर रहे हैं.

Nushrratt Bharuccha birthday
1 / 8

विज्ञापन

कौन है ये हसीना?

कौन है ये हसीना?2 / 8

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि नुसरत भरूचा हैं. नुसरत ने फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए कड़ी मेहनत की है. आउटसाइडर होने के बाद एक्ट्रेस इंडस्ट्री में बाकी सितारों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं.

विज्ञापन

इस फिल्म से किया डेब्यू

इस फिल्म से किया डेब्यू3 / 8

नुसरत ने छोटे-छोटे रोल निभाकर फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की. एक्ट्रेस ने साल 2006 में 'जय संतोषी मां' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. हालांकि इस फिल्म से एक्ट्रेस अपनी पहचान बनाने में असफल रहीं.

एक फिल्म ने बदल दी किस्मत

एक फिल्म ने बदल दी किस्मत4 / 8

साल 2011 में एक्ट्रेस की लाइफ में एक ऐसी फिल्म आई, जिसने एक्ट्रेस की किस्मत ही चमका दी. इस फिल्म का नाम 'प्यार का पंचनामा' था. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ कार्तिक आर्यन भी लीड रोल में नजर आए.

विज्ञापन

फैंस का जीता दिल

फैंस का जीता दिल5 / 8

'प्यार का पंचनामा' में नुसरत भरूचा की एक्टिंग को फैंस ने इतना पसंद किया कि लोग उनके दीवाने हो गए. वहीं इससे पहले एक्ट्रेस ने साल 2010 में आई फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में भी काम किया था और इस फिल्म से एक्ट्रेस ने अपनी पहचान बना ली थी, लेकिन लोगों की नजरों में 'प्यार का पंचनामा' के बाद एक्ट्रेस छा गईं.

बैक टू बैक दी हिट फिल्में

बैक टू बैक दी हिट फिल्में6 / 8

'प्यार का पंचनामा' इतनी हिट हुई कि साल 2015 में मेकर्स ने 'प्यार का पंचनामा 2' रिलीज की और इस फिल्म ने तो नुसरत को बॉलीवुड का स्टार बना दिया. इसके तुरंत बाद एक्ट्रेस स्वीटी बनकर 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में नजर आईं और इंडस्ट्री की 'स्वीटी' बन गईं.

विज्ञापन

'ड्रीम गर्ल' बन किया राज

'ड्रीम गर्ल' बन किया राज7 / 8

वहीं साल 2019 में एक्ट्रेस ने आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल' में काम किया और इस फिल्म में भी नुसरत की एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया. इन फिल्मों की वजह से ही आज एक्ट्रेस बॉलीवुड में छाई हुई हैं.

इन फिल्मों में भी आ चुकीं नजर

इन फिल्मों में भी आ चुकीं नजर8 / 8

एक से बढ़कर एक सुपरहिट कॉमेडी फिल्में देने वालीं नुसरत पर्दे पर सीरियस रोल भी निभा चुकी हैं. एक्ट्रेस 'छोरी', 'छोरी 2' और 'अकेली' जैसी फिल्मों में काम कर ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन