IPL इतिहास में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले बैटर, RCB के स्टार खिलाड़ी ने मारी धांसू एंट्री

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं. सबसे तेज 1 हजार रन गेंदों के लिहाज से केकेआर के पूर्व खिलाड़ी आंद्रे रसल के नाम है. आइए देखते हैं टॉप-5 लिस्ट.

Cricket News - 2026-04-18T172907.601
1 / 6

18 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले में पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में आरसीबी अपना 100वां मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेली रही है. आरसीबी इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही है. टीम की ओर से टिम डेविड ने इस मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की. वह आईपीएल में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने.  

विज्ञापन

आंद्रे रसल

आंद्रे रसल2 / 6

गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने का का कारनामा केकेआर के पूर्व घातक खिलाड़ी आंद्रे रसल के नाम है. उन्होंने 545 गेंदों में ये कारनामा किया था. फिलहाल वह इस लिस्ट में नंबर 1 पर बरकरार हैं. उन्हें कोई पीछे नहीं छोड़ पाया है.

विज्ञापन

टिम डेविड

टिम डेविड3 / 6

वहीं, अब टिम डेविड दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 17 गेंदों में 26 रन बनाए. इस पारी की बदौलत वह आईपीएल में सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. उन्होंने ये कारनामा 560 गेंदों में किया.

ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड4 / 6

तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड का नाम आता है. हेड ने 575 गेंदों में ये कारनामा किया था. आईपीएल 2026 में हेड ने अब तक खासा प्रभावित नहीं किया है.

विज्ञापन

फिल्प साल्ट

फिल्प साल्ट5 / 6

आरसीबी के स्टार बैटर फिल्प साल्ट ने भी 575 गेंदों में अपने 1 हजार रन पूरे किए थे. वह ट्रेविस हेड के साथ संयुक्त रूप से इस लिस्ट में बरकरार हैं.

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन6 / 6

हेनरिक क्लासेन पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 594 गेंदों में अपने 1 हजार आईपीएल रन पूरे किए थे. वह इस सीजन भी हैदराबाद के लिए दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन