दुनिया के इन 10 देशों में मौजूद हैं महात्मा गांधी की प्रतिमाएं, जिस विदेशी मुल्क में की पढ़ाई आज वहां भी है बापू की मूर्ति

भारत देश की आजादी में महात्मा गांधी का बड़ा योगदान है, यही कारण है कि उनकी मेहनत और विचारधारा ने उन्हें राष्ट्रपिता का दर्जा दिलाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के अलावा भी कई ऐसे देश हैं, जहां आज उनकी प्रतिमाएं मौजूद है.

Mahatma Gandhi
1 / 9
भारत के अलावा इन देशों में महात्मा गांधी की प्रतिमाएं. (Image: ANI)

हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है. महात्मा गांधी की अहिंसा और सत्य की विचारधारा भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों तक पहुंची है. उनकी मेहनत और विचार से देशों पर ऐसा असर पड़ा की भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में उनकी प्रतिमाएं बनाई गई हैं.  

विज्ञापन

2 / 9

हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है. महात्मा गांधी की अहिंसा और सत्य की विचारधारा भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों तक पहुंची है. उनकी मेहनत और विचार से देशों पर ऐसा असर पड़ा की भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में उनकी प्रतिमाएं बनाई गई हैं.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका3 / 9

दक्षिण अफ्रीका का गांधी से गहरा संबंध रहा है, यही कारण है कि जोहान्सबर्ग के गांधी स्क्वायर में उनकी ब्रोंज की 2.5 मीटर की प्रतिमा है. इतना ही नहीं, पीटरमैरिट्जबर्ग में भी गांधी जी की प्रतिमा लगी है, जहां उनके साथ ऐतिहासिक ट्रेन घटना हुई थी. इस ट्रेन घटना में गांधी जी के पास ट्रेन की फस्ट क्लास की टिकट होने के बावजूद अंग्रेजों ने उन्हें उस डिब्बे से उतार दिया था.

ब्रिटेन

ब्रिटेन4 / 9

लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की ब्रोंज प्रतिमा मौजूद है. इसे मूर्तिकार फिलिप जैक्सन ने बनाया था. जानकारी के अनुसार, महात्मा गांधी ने लंदन में कानून की पढ़ाई भी की थी.

विज्ञापन

अमेरिका में न्यूयॉर्क से वॉशिंगटन तक

अमेरिका में न्यूयॉर्क से वॉशिंगटन तक5 / 9

अमेरिका में गांधी की कई प्रतिमाएं और स्मारक मौजूद है, जो बताते हैं कि उनकी विचारधारा ने वहां के लोगों को भी प्रभावित किया था. न्यूयॉर्क के यूनियन स्क्वायर के पास उनकी प्रतिमा 1986 में स्थापित की गई थी वहीं, वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के पास गांधी जी की प्रतिमा है.

ऑस्ट्रेलिया और कनाडा

ऑस्ट्रेलिया और कनाडा 6 / 9

अमेरिका के बाद, ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के ग्लेब पार्क में गांधी की ब्रोंज प्रतिमा लगी है. वहीं, कनाडा के विन्निपेग में गांधी जी की प्रतिमा कनाडियन म्यूजियम फॉर ह्यूमन राइट्स के पास मौजूद है.

विज्ञापन

घाना

घाना 7 / 9

घाना के अकरा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ घाना में 2016 में गांधी की प्रतिमा लगाई गई थी, हालांकि, कुछ लोगों ने इसे लेकर आपत्ति भी जताई थी. विरोध के बाद प्रतिमा को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया.

इटली और ब्राजील में भी गांधी

इटली और ब्राजील में भी गांधी8 / 9

इटली के कई शहरों में गांधी की प्रतिमाएं मौजूद हैं. ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया के सिटी पार्क में 2020 में गांधी जी की प्रतिमा लगाई गई थी.

विज्ञापन

श्रीलंका और मॉरीशस

श्रीलंका और मॉरीशस9 / 9

श्रीलंका के कोलंबो में, 2 अक्टूबर 2019 को गांधीजी की 150वीं जयंती के मौके पर 'टेम्पल ट्रीज' में उनकी 42 इंच की ब्रोंज प्रतिमा (बस्ट) का उद्घाटन किया गया. राम वंजी सुतार द्वारा बनाई गई इस प्रतिमा में गांधीजी को ध्यान की मुद्रा में दिखाया गया है. यह प्रतिमा भारत की ओर से भेंट की गई थी और इसका इस्तेमाल गांधी जयंती पर आधिकारिक श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के लिए किया जाता है. वहीं, मॉरीशस के मोका में महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट के कैंपस में गांधी जी की एक प्रतिमा है, जहां भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2024 की अपनी यात्रा के दौरान फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी थी. (Images: Befunky) यह भी पढ़ें: 156 साल बाद भी लोगों के विचारों में क्यों अमर हैं 'गांधी'? आज देश भर में मनाई जाएगी जयंती

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन