IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, रोहित-विराट सबसे आगे
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं. इसके अलावा लिस्ट में विराट कोहली से लेकर केएल राहुल तक का नाम शामिल है.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर से खेला जाएगा. अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 31 टी-20 मैच खेले गए हैं. भारत ने 20 मैच को अपने नाम किया है, जबकि 10 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बाजी मारी है. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20आई में सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बनाए हैं. ऐसे में आइए एक नजर टॉप-5 बल्लेबाजों पर डालते हैं. Image Source: ANI
रोहित शर्मा
2 / 6रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने 22 मैच में 38.50 की औसत के साथ 693 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने 1 शतक और 5 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. हालांकि रोहित अब भारत के लिए टी-20आई नहीं खेलते हैं. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था. Image Source: ANI
विराट कोहली
3 / 6लिस्ट में दूसरा नाम विराट कोहली का है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20आई में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 14 मैचों की 13 पारियों में 57 की शानदार औसत के साथ 570 रन बनाए हैं. किंग कोहली ने इस दौरान 6 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. कोहली ने भी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी-20आई से संन्यास का ऐलान कर दिया था. Image Source: ANI
सूर्यकुमार यादव
4 / 6लिस्ट में तीसरा नाम सूर्यकुमार यादव का है, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था. हालांकि सूर्या इन दिनों टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने 13 मैच की 12 पारियों में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में 38.72 की औसत के साथ 426 रन बनाए हैं. उन्होंने 4 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. Image Source: ANI
ऋषभ पंत
5 / 6चौथे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं. पंत भी इन दिनों भारत के लिए केवल टेस्ट ही खेल रहे हैं. वनडे और टी-20 टीम से वह दूर चल रहे हैं. पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 मैच की 16 पारियों में 33.08 की औसत के साथ 397 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं. Image Source: ANI
केएल राहुल
6 / 6केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं. उन्होंने 9 मैच की 8 पारियों में 58.83 की औसत के साथ 353 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. Image Source: ANI