कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा, एक्ट्रेस ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान

Kiara Advani Announces Second Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर किलकारी गूंजने वाली है. कपल एक बार फिर मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं. कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया है.

Kiara Advani Announces Second Pregnancy

कियारा आडवाणी ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान (pic Credit- INSTAGRAM(kiaraaliaadvani))

Kiara Advani Announces Second Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं. कियारा ने फोटो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है. पहली प्रेग्नेंसी के अंदाज में ही कियारा आडवाणी ने दूसरी प्रेग्नेंसी को भी अनाउंस किया. शेयर की गई फोटो में कियारा और सिद्धार्थ के साथ उनकी बेटी सरायाह मल्होत्रा का भी नन्हा सा हाथ देखने को मिल रहा है. इस क्यूट पोस्ट पर हर कोई प्यार लुटा रहा है. सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं कपल की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

क्यूट पोस्ट किया शेयर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट में अपने हाथों में छोटी-छोटी जुराबें पकड़ी हुई हैं. वहीं उनके हाथों के साथ उनकी बेटी सरायाह का भी हाथ देखने को मिल रहा है. खास बात ये है कि पहले प्रेग्नेंसी के दौरान भी कपल ने इसी तरह से प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. अब दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, ‘हमें एक बार फिर से सबसे महान उपहार प्राप्त हुआ है. हमरा दिल प्रेम और कृतज्ञता से भरा हुआ है.’

विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी थी हिंट?

बता दें सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ में अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘द वन’ को प्रमोट करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कियारा आडवाणी की दूसरी प्रेग्नेंसी की हिंट भी दी थी. हालांकि उस दौरान एक्टर ने क्लियर शब्दों में इस खुशी को जाहिर नहीं किया था. इसके बाद से ही कियारा आडवाणी के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर तेज हो गई थी. वहीं अब इन अफवाहों को क्लियर करते हुए कियारा आडवाणी ने खुशखबरी का ऐलान कर ही दिया है. कपल के फैंस उन्हें भर-भरकर बधाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

कियारा और सिद्धार्थ की इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब प्यार लुटा रहे हैं. अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर, मसाबा गुप्ता, ताहिरा कश्यप और पत्रलेखा जैसे कई सितारों ने कपल को बधाई दी है. इसके साथ ही फैंस भी लाल हार्ट वाला इमोजी शेयर कर फैंस को बधाई दे रहे हैं. कियारा आडवाणी ने साल 2025 में 15 जुलाई को बेटी सयाराह को जन्म दिया था. कपल ने अपनी बेटी का नाम सरायाह आडवाणी रखा. वहीं अब एक साल बाद फिर से कपल के घर में फिर से किलकारी गूंजने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ